Advertisment

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत को 10 से ज्यादा गोल्ड दिलाएंगे यह बड़े चेहरे, नाम कर ले याद!

Asian Games 2023: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हांगझू में एशियन गेम्स (Asian Games) 2023 की मेजबानी कर रहा है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
asian games

Asian Games 2023: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हांगझू में एशियन गेम्स (Asian Games) 2023 की मेजबानी कर रहा है। साल 2018 में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ पदक के बाद, भारतीय एथलीट 61 में से 41 स्पोर्ट्स में 655 सदस्यीय दल के साथ 19वें एशियाड में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।

Advertisment

हांगझू शहर भर में एशियन गेम्स के आयोजन के लिए 56 स्थानों का उपयोग कर रहा है। इस एशियन गेम्स का उद्घाटन समारोह 23 सितंबर को हुआ था, लेकिन क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बीच वॉलीबॉल 19 सितंबर को पहले ही शुरू हो चुके हैं।

Asian Games 2023: इस बार क्रिकेट कर रहा एशियन गेम्स में डेब्यू

पुरुष और महिला भारतीय क्रिकेट टीमों ने एशियन गेम्स खेलों में डेब्यू किया है। जहां महिला टीम ने अपना अभियान 21 सितंबर को शुरू किया और 25 सितंबर को गोल्ड हासिल किया। वहीं पुरुष टीम का एशियन गेम्स में पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा।

Advertisment

यह बड़े चेहरे भी हैं एशियन गेम्स का हिस्सा

  1. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में भारत का चेहरा होंगे। भारत का सबसे प्रमुख प्रतिनिधित्व ट्रैक और फील्ड में होगा, क्योंकि 68 एथलीट एक्शन में होंगे।
  2. भारत की बैडमिंटन क्वीन और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय की 19 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगी।
  3. टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम से देश को काफी उम्मीदें हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहकों में से एक हैं।
  4. भारत की पूर्व भारोत्तोलन विश्व चैंपियन मीराबाई चानू, जिन्होंने टोक्यो 2020 में रजत पदक जीता, 30 सितंबर को महिलाओं के 49 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में एशियन गेम्स में अपना डेब्यू करेंगी।
  5. टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में गत चैंपियन बजरंग पुनिया 6 अक्टूबर को एक्शन में होंगे।
  6. एशियन गेम्स 2023 में बॉक्सिंग और हॉकी 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफायर के रूप में काम करेंगे। जहां दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन 24 सितंबर को महिलाओं के 50 किग्रा में अपना अभियान शुरू किया।
  7. वहीं शीर्ष मुक्केबाज और ओलंपियन लवलीना बोरगोहेन 26 सितंबर को महिलाओं के 75 किग्रा में अपना अभियान शुरू करेंगी। मुक्केबाजी प्रतियोगिताएं 5 अक्टूबर को समाप्त होंगी।
  8. शतरंज के मास्टर आर प्रगनानंद भी Asian Games 2023 में एक्शन में होंगे।
Asian Games 2023 General News India