Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 2 अक्टूबर को भारत का शेड्यूल क्या है? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर सभी डिटेल! एक क्लिक में

भारत ने 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 19 कांस्य पदक जीतकर सबसे ज्यादा पदक विजेता देशों की लिस्ट में 53 पदकों के साथ चौथें पायदान पर पहुंच चुका है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
ndia's Sutirtha Mukherjee (L) and Ayhika Mukherjee (R)

ndia's Sutirtha Mukherjee (L) and Ayhika Mukherjee (R)

Asian Games 2023: चीन की मेजबानी में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के कई शहरों में हो रहा हैं। सभी एशियाई देशों के खिलाड़ी अपने-अपने देश का नाम रोशन करने के लिए चीन में भरकस कोशिश में लगे है। इस मल्टी स्पोर्ट टूर्नामेंट में भारत ने 570 खिलाड़ियों के बड़े दल को 36 अलग-अलग खेलों में प्रतिस्पर्धा के लिए चीन भेजा रखा है। जिसमें खबर लिखे जाने तक यानी 1 अक्टूबर की सुबह तक भारत ने 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 19 कांस्य पदक जीतकर सबसे ज्यादा पदक विजेता देशों की लिस्ट में 53 पदकों के साथ चौथें पायदान पर पहुंच चुका है।

Advertisment

बता दें कि 25 सितंबर को एशियन गेम्स में खेले गए महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देकर पहली बार सोना अपने नाम किया था। इसके साथ कई और खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने में कामयाब रहें।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की भारतीय टीमों के 2 अक्टूबर के शेड्यूल के बारे में साथ ही कौनसा गेम, कब और कहां देखा जा सकता हैं। 

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) :  इंडिया में कब, कहां और कैसे देखें? 

Advertisment

एशियन गेम्स 2023 को भारत में सोनी लिव( SonyLiv) के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) टीवी चैनलों पर भी एशियन गेम्स का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में 2 अक्टूबर 2023 को इंडिया का शेड्यूल

समय        खेल            खिलाड़ी 
सुबह 6:30 बजे ब्रिज  भारत पुरुष, महिला और मिश्रित टीम
सुबह 6:30 बजेरोलर स्केटिंग  विक्रम राजेंद्र इंगले, आर्यनपाल सिंह घुमन, सिद्धांत राहुल कांबले, आनंदकुमार वेलकुमार
सुबह 6:30 बजेतीरंदाजी – व्यक्तिगत रैंकिंग राउंडज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी, परनीत कौर - कंपाउंड महिला 1/8 एलिमिनेशन
दोपहर 1:30 बजे से कब्बड़ी भारत बनाम चीनी ताइपे
सुबह 6:30 बजेब्रिज – पुरुष, महिला और मिश्रित (राउंड 2) –
सुबह 11:30 बजेबैडमिंटन – राउंड 1 एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा, सात्विक/चिराग, ध्रुव/अर्जुन, गायत्री/ट्रीसा, तनीषा/अश्विनी, साई प्रतीक/तनिषा, रोहन/सिक्की
दोपहर 1 बजे पुरुष हॉकी इंडिया बनाम बांग्लादेश
दोपहर 3:30 बजेएथलेटिक्स – मेडल इवेंटपवित्रा वी, शैली सिंह, एंसी सोजन, पारुल चौधरी, प्रीति लांबा, ज्योति याराजी, अमलान बोरगोहेन, मिश्रित 4x400 मीटर रिले; हीट्स - सर्वेश कुशारे, जेसी संदेश, कृष्ण कुमार, एमडी अफसल, संतोष कुमार, यशस पी, सिंचल रवि, विथ्या रामराज
शाम 4:30बजेडाइविंग –सिद्धार्थ परदेशी, लंदन सिंह
सुबह 11:30 बजेबैडमिंटन (राउंड 1): एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा, सात्विक/चिराग, ध्रुव/अर्जुन, गायत्री/ट्रीसा, तनीषा/अश्विनी, साई प्रतीक/तनिषा, रोहन/सिक्की (सुबह 11:30 बजे)
दोपहर 12:30 बजेस्क्वैश (राउंड 1)मिश्रित युगल, पुरुष और महिला व्यक्तिगत
दोपहर 12:30 बजेघुड़सवारीइवेंटिंग टीम और व्यक्तिगत
सुबह 10:45 बजेटेबल टेनिससुतीर्था मुखर्जी/अयहिका मुखर्जी
दोपहर 12:30 बजे शतरंजगुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रागनानंद कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी
दोपहर 1:30 बजे बास्केटबॉल भारत बनाम कोरिया

Asian Games 2023