Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 30 सितंबर को भारत का शेड्यूल क्या है? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर सभी डिटेल! एक क्लिक में

भारत ने 8 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 कांस्य पदक जीतकर सबसे ज्यादा पदक विजेता देशों की लिस्ट में 34 पदकों के साथ चौथें पायदान पर पहुंच चुका है। 

author-image
Manoj Kumar
New Update
Asian Games 2023 schedule today

Asian Games 2023 schedule today

Asian Games 2023: चीन की मेजबानी में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के कई शहरों में हो रहा हैं। सभी एशियाई देशों के खिलाड़ी अपने-अपने देश का नाम रोशन करने के लिए चीन में भरकस कोशिश में लगे है। इस मल्टी स्पोर्ट टूर्नामेंट में भारत ने 570 खिलाड़ियों के बड़े दल को 36 अलग-अलग खेलों में प्रतिस्पर्धा के लिए चीन भेजा रखा है। जिसमें खबर लिखे जाने तक यानी 30 सितंबर के सुबह तक भारत ने 8 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 कांस्य पदक जीतकर सबसे ज्यादा पदक विजेता देशों की लिस्ट में 34 पदकों के साथ चौथें पायदान पर पहुंच चुका है।

Advertisment

बता दें कि 25 सितंबर को एशियन गेम्स में खेले गए महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देकर पहली बार सोना अपने नाम किया था। इसके साथ कई और खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने में कामयाब रहें।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की भारतीय टीमों के 30 सितंबर के शेड्यूल के बारे में साथ ही कौनसा गेम, कब और कहां देखा जा सकता हैं। 

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) :  इंडिया में कब, कहां और कैसे देखें? 

Advertisment

एशियन गेम्स 2023 को भारत में सोनी लिव( SonyLiv) के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) टीवी चैनलों पर भी एशियन गेम्स का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में 30 सितंबर 2023 को इंडिया का शेड्यूल

   समय        खेल            खिलाड़ी 
सुबह 10:55 बजेबास्केटबॉल ( क्वार्टर फाइनल) पुरुष, महिला (दोपहर 1 बजे से)   भारत बनाम ईरान (पुरुष), भारत बनाम मलेशिया
सुबह 6:30 बजेएथलेटिक्स
  • महिला हेप्टाथलॉन स्पर्धाएं (सुबह 6:30 बजे)
  • पुरुष लंबी कूद (6:35 बजे से), महिला 100 मीटर बाधा दौड़ हीट (सुबह 6:30 बजे)
  • पुरुष 1500 मीटर राउंज 1 हीट (सुबह 7:05 बजे)
  • महिला 400 मीटर फाइनल (शाम 5 :30बजे)
  • पुरुष 400 मीटर फाइनल (शाम 5 :40बजे)
  • पुरुष 10,000 मीटर फाइनल (शाम 5 :50बजे)
  •  स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा
  • मुरली श्रीशंकर, जेसविन एल्ड्रिन
  • ज्योति याराजी, निथ्या रामराज
  • अजय कुमार सरोज, जिन्सन जॉनसन
  • ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा
  • मुहम्मद अजमल
  • कार्तिक कुमार, गुलवीर सिंह
दोपहर 2:30 बजेबैडमिंटन

पुरुष टीम सेमीफाइनल

एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन

भारत बनाम कोरिया गणराज्य

सुबह 11:30 बजे मुक्केबाजी
  • महिला, 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल
  • महिला, 75 किग्रा फाइनल
  • पुरुषों, 57 किग्रा, अंतिम
  • पुरुष +92 किग्रा क्वार्टर फाइनल
  • पुरुष, 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल
  •   प्रीति (भारत) बनाम जैना शेकेरबेकोवा (कजाखस्तान) - 11:30 बजे
  • लवलीना बोर्गोहेन (भारत) बनाम सुयेओन सियोंग (कोरिया) - 12:15
  • सचिन सिवाच (भारत) बनाम अबुकुथैला तुर्की (कुवैत) - दोपहर 1:00 बजे
  • नरेंद्र (भारत) बनाम रमज़ानपुरडेलावर इमान (आईआरआई) - 2:15
  • निशांत देव (भारत) बनाम ओकाज़ावा सेवोनरेट्स क्विंसी मेन्सा (जेएपी) - शाम 6:30 बजे
सुबह 6:30 बजेब्रिज

पुरुष, महिला और मिश्रित राउंड रॉबिन 2

भारतीय टीमें
सुबह 9:30 बजेटेनिस - मिश्रित युगल सेमीफाइनल रोहन बोपन्ना/रुतुजा भोसले (भारत) बनाम एन-शुओ लियांग/त्सुंग-हाओ हुआंग
सुबह 7:30 बजे तैराकी पुरुषों का सिंक्रोनाइज़्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनललंदन सिंह हेमाम, सिद्धार्थ बजरंग परदेशी) - शाम 5:00 बजे
सुबह 5:30 बजेघुड़सवारी
इवेंटिंग टीम और व्यक्तिगत
अपूर्व किशोर दाभाड़े, विकास कुमार, आशीष विवेक लिमये
शाम 4:00 बजे गोल्फ- पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 3

महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 3

अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया, खलिन जोशी

अदिति अशोक, अवनी प्रशांत, प्रणवी उर्स

सुबह 11:30 बजेहैंडबॉल महिला प्रारंभिक राउंड ग्रुप बी  भारत बनाम नेपाल
सुबह 11:30/शाम 4:30 बजे)बॉक्सिंग (राउंड 2जैस्मीन लेम्बोरिया, दीपक भोरिया,
सुबह 10:00/शाम 2:30 बजेस्क्वैश - पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच  भारत बनाम पाकिस्तान
शाम 6 बजेपुरुष हॉकी पूल एभारत बनाम पाकिस्तान
सुबह 6:30 बजे सेभारोत्तोलन

महिला 49 किग्रा

महिला 55 किग्रा

मीराबाई चानू

बिंघारानी देवी

सुबह 8 बजे सेवॉलीबाल - महिला प्रारंभिक दौर पूल एभारत बनाम डीपीआर कोरिया
सुबह 9 बजे सेटेबल टेनिस - पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल
महिला एकल क्वार्टर फाइनल
महिला युगल क्वार्टर फाइनल
मानुष शाह/मानव ठक्कर

मनिका बत्रा

श्रीजा अकुला/दीया चितले और सुतीर्था/अहिका मुखर्जी दोपहर 1:30 बजे से

सुबह 6:30 बजे से शूटिंग

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन राउंड और पदक मैच

पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन व्यक्तिगत और टीम चरण 1

महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन व्यक्तिगत और टीम चरण 1

दिव्या टीएस, सरबजोत सिंह - सुबह 6:30 बजे से

क्यनान चेनाई, पृथ्वीराज टोइंडमन, ज़ोरावर सिंह संधू - सुबह 6:30 बजे से

राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर, प्रीति रजक- सुबह 6:30 बजे से

सुबह 7 बजे सेनौकायान
एकाधिक स्प्रिंट दौड़ हीट और सेमीफ़ाइनल
India