Advertisment

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आगाज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्प्रिंटर धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं

बर्मिंघम में 22 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत होने वाली है, लेकिन इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है।

author-image
Justin Joseph
New Update
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आगाज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्प्रिंटर धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं

बर्मिंघम में 22 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत होने वाली है, लेकिन इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय स्प्रिंटर धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में पॉजिटिव आई हैं। इस कारण से वह अब बर्मिंघम नहीं जा सकेंगी। उन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस वजह से भारतीय एथलीट के 4 गुणा 100 मीटर रिले में पदक जीतने की संभावना ना के बराबर हो गई है।

Advertisment

खबरों के मुताबिक एआईयू ने डोप टेस्ट के लिए धनलक्ष्मी का सैंपल लिया था। उनके सैंपल में स्टेरायड पाया गया, जिसके कारण उन्हें बैन कर दिया गया है और अब वह कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं हो पाएंगी। बता दें कि धनलक्ष्मी ने पिछले साल ही दुती चंद को 100 मीटर रेस में हराया था और उनकी खूब चर्चा हुई थी।

धनलक्ष्मी ने पिछले महीने हिमा दास को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं

इसके अलावा स्प्रिंटर धनलक्ष्मी ने पिछले महीने 200 मीटर के रेस में हिमा दास को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धनलक्ष्मी विश्व चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए अमेरिका नहीं गई हैं। दावा किया जा रहा है कि धनलक्ष्मी का नाम इवेंट से हटाया गया है और इसके पीछे आयोजकों का हाथ है।

बता दें कि धनलक्ष्मी ने पिछले साल भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था। वह 400 मीटर की रेस में दुती चंद और हिमा दास के साथ शामिल थीं। बहरहाल भारत ने 1930 से शुरू हुए टूर्नामेंट में अब तक कुल मिलाकर 503 मेडल जीते हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2022 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। भारत 18वीं बार इस आयोजन में हिस्सा ले रहा है। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में होने वाले मल्टी स्पोर्टिंग इवेंट में भारत कुल 215 सदस्यों का दल भेज रहा है, जिसमें से 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी होंगी।

India Commonwealth Games 2022