Advertisment

भारत ने बैडमिंटन में लगातार जीते 3 गोल्ड मेडल, जानें किन खिलाड़ियों ने देश का नाम किया रौशन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के अंत में भारत 61 मेडल के साथ चौथे स्थान पर है। भारत के पास 22 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर मेडल  और 23 ब्रॉन्ज मेडल है। 

author-image
Manoj Kumar
New Update
PV Sindhu

PV Sindhu ( Image Credit: Twitter)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पीवी सिंधु ने 8 अगस्त यानि आज भारत को पहला गोल्ड दिलाया। भारत ने बैडमिंटन मुकाबले में लगातार 3 गोल्ड मेडल जीतकर अपना परचम लहराया है। आइए जानें सभी 3 गोल्ड मेडल जो भारत ने जीते हैं।

Advertisment

पहला गोल्ड 

भारतीय स्टार खिलाड़ी व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को 19वां स्वर्ण पदक दिलाया। सिंधु ने सोमवार को महिला एकल के खिताबी मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में चोटिल होने के बावजूद सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया। सिंधु खेल से पहली थोड़ी चोटिल थी लेकिन उन्होंने इस चोट को खेल पर हावी नहीं होने दिया और पहला गेम आसानी से 21-15 से जीत लिया।

Advertisment

दूसरे गेम में भी सिंधु लय में नजर आईं और कनाडाई खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और दूसरा गेम भी 21-13 से जीतकर स्वर्ण पर कब्जा किया।

दूसरा गोल्ड 

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए दूसरा और कुल मिलाकर 20वां स्वर्ण पदक जीता। सेन ने बैडमिंटन में पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया।

Advertisment

इस जीत के साथ ही सेन ने यॉन्ग से किदांबी श्रीकांत के हार का बदला भी ले लिया। सेन का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल था और उन्होंने अपने पदार्पण में ही सुनहरी सफलता हासिल की। फाइनल मुकाबले में यॉन्ग और सेन के बीच काफी रोचक मुकाबला हुआ। हालांकि इस संघर्षपूर्ण पहले गेम को यॉन्ग ने 21-19 से अपने नाम किया।

सेन ने दूसरे गेम में बेहतरीन वापसी की और लगातार 11 अंक लेकर दूसरा गेम आसानी से 21-9 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में भी सेन लय में दिखे और 21-16 से तीसरा गेम जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का 20वां स्वर्ण पदक है।

तीसरा मेडल

भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विक साईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का बैडमिंटन में आज का तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने एकल मुकाबलों में स्वर्ण पदक हासिल किया।

पुरुष युगल के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेन्डी की जोड़ी को 21-15, 21-13 से हराया।

भारत का चौथा गोल्ड मेडल

इसके साथ ही भारतीय टेबल टेनिस स्टार अचंथा शरत कमल ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष एकल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। यह भारत का आज का चौथा स्वर्ण पदक है। भारतीय मेन्स हॉकी टीम के हाथ सिल्वर मेडल आया, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 की करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ही आज कॉमनवेल्थ गेम्स की समाप्ति हो जाएगी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के अंत में भारत 61 मेडल के साथ चौथे स्थान पर है। भारत के पास 22 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर मेडल  और 23 ब्रॉन्ज मेडल है।

India General News Commonwealth Games 2022 Commonwealth Games