Advertisment

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 27 सितंबर को भारत का शेड्यूल क्या है? जानें सभी डिटेल! एक क्लिक में

चीन की मेजबानी में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के कई शहरों में हो रहा हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
india in asian games 2023

india in asian games 2023

Asian Games 2023: चीन की मेजबानी में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के कई शहरों में हो रहा हैं। सभी एशियाई देशों के खिलाड़ी अपने-अपने देश का नाम रोशन करने के लिए चीन में भरकस कोशिश में लगे है। इस मल्टी स्पोर्ट टूर्नामेंट में भारत ने 570 खिलाड़ियों के बड़े दल को 36 अलग-अलग खेलों में प्रतिस्पर्धा के लिए चीन भेजा रखा है।

Advertisment

जहां खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक जाता नजर आ रहा है। कल यानी 25 सितंबर को एशियन गेम्स में खेले गए महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देकर सोना अपने नाम कर लिया है। इसके साथ कई और खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने में कामयाब रहें। फिलहाल भारत की फुटबॉल टीम से लेकर हॉकी टीम के मुकाबले बाकी है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की भारतीय टीमों के 27 सितंबर के शेड्यूल के बारे में साथ ही कौनसा गेम, कब और कहां देखा जा सकता हैं। 

 

Advertisment

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) :  इंडिया में कब, कहां और कैसे देखें? 

एशियन गेम्स 2023 को भारत में सोनी लिव( SonyLiv) के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) टीवी चैनलों पर भी एशियन गेम्स का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में 27 सितंबर 2023 को इंडिया का शेड्यूल

   समय         खेल             खिलाड़ी 
सुबह 5:30 बजे घुड़सवारी: ड्रेसेज, सेमीफ़ाइनल                 नीना वेंकटेश, अनन्या नायक
सुबह 7:30 बजे साइकिलिंग (पुरुष स्प्रिंट, प्रारंभिक दौर)                डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, एसो अल्बान, रोजित सिंह,
सुबह 9 बजे नौकायन: फाइनल
सुबह 7:30/10 बजे स्क्वैश (राउंड 1) महिला टीम - दीपिका पल्लीकल कार्तिक, अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, पुरुष टीम - सौरव घोषाल, अभय सिंह, हरिंदरपाल सिंह संधू, महेश मंगांवकर,
सुबह 7:30 बजे तैराकी (राउंड 1 से फाइनल तक)   माना पटेल, लिनिशा एके
सुबह 9:30 बजे फेंसिंग (प्रारंभिक से फाइनल तक) पुरुष फ़ॉइल टीम - देव, अर्जुन, आकाश कुमार, बिबिश कथिरेसन (6:30 बजे); महिला एपी टीम - तनीक्षा खत्री, एना अरोरा, यशकीरत कौर, ज्योतिका दत्ता
सुबह 7:30 बजे टेबल टेनिस (राउंड 1,2) अयहिका मुखर्जी/सुतीर्था मुखर्जी, दीया चितले/श्रीजा अकुला, मानव ठक्कर/मानुष शाह, शरथ कमल/साथियान ज्ञानसेकरन, मनिका बत्रा/साथियान ज्ञानसेकरन, मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, शरथ कमल , साथियान ज्ञानसेकरन
सुबह 7:30 बजे टेनिस: एकल और युगल -
सुबह 10 बजे महिला हॉकी  इंडिया बनाम सिंगापुर
सुबह 11:30 बजे महिला बास्केटबॉल   भारत बनाम चीन
दोपहर  12:30 बजे जिम्नास्टिक (फाइनल) प्रणति नायक
शाम 4:30 बजे महिला हैंडबॉल  भारत बनाम हांगकांग
सुबह 11:30/शाम 4:30 बजे बॉक्सिंग (राउंड 2)  शिव थापा, संजीत
शाम 5 बजे वुशू (सेमीफाइनल) ओनिलु तेगा, विक्रांत बलियान, सूर्या सिंह, रोशिबिना देवी, सुनील सिंह
शाम 5:30 बजे पुरुष बास्केटबॉल  भारत बनाम मकाउ
शाम 6 बजे ईस्पोर्ट्स: ईए स्पोर्ट्स एफसी ऑनलाइन फाइनल

India Asian Games 2023