Advertisment

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 आधिकारिक तौर पर हुआ समाप्त, जानें कैसी रही क्लोजिंग सेरेमनी और कौन सा देश रहेगा अगला मेजबान?

मेजबानों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दुनिया के कॉमनवेल्थ कंट्री को अलविदा कहा। क्लोजिंग सेरेमनी में कलाकारों ने धमाकेदार परफॉर्मंस दीं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 आधिकारिक तौर पर हुआ समाप्त, जानें कैसी रही क्लोजिंग सेरेमनी और कौन सा देश रहेगा अगला मेजबान?

closing ceremony (image source: twitter)

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2022 का समापन 8 अगस्त को हुआ। शुरुआत से लेकर इस आयोजन के अंत तक लोगों के बीच उत्साह देखने लायक रहा। पहले से कहीं अधिक खेल आयोजनों के साथ बर्मिंघम 2022 अब तक का सबसे बड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स रहा है। पिछले 11 दिनों में 5,000 से अधिक एथलीटों ने प्रतिस्पर्धा की है।

Advertisment

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन

भारत ने 18वीं बार इस आयोजन में हिस्सा लिया। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में होने वाले मल्टी स्पोर्टिंग इवेंट में भारत ने कुल 215 सदस्यों के दल को भेजा था जिसमें 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी शामिल थे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 72 देशों की भागीदारी हुई थी, जिसमें 19 खेलों का आयोजन किया गया था। बता दें कि भारत ने नई दिल्ली 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जहां भारत 101 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें 38 स्वर्ण पदक शामिल थे। वहीं 2018 गोल्ड कोस्ट संस्करण में भारतीय दल 26 स्वर्ण पदक समेत 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Advertisment

हालांकि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत तीसरे स्थान पर जगह नहीं बना सका, भारत ने 61 मेडल के साथ मेडल टैली के चौथे स्थान पर जगह बना पाया।

कैसी गई क्लोजिंग सेरेमनी और अगला कॉमनवेल्थ गेम्स कहाँ होगा?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 सोमवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह के साथ समाप्त हुआ। कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा विक्टोरिया के गवर्नर को भेंट किया गया। ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स का अगला मेजबान होगा। फ्लैग हैंडओवर समारोह बर्मिंघम से विक्टोरिया को कॉमनवेल्थ गेम्स के आधिकारिक हैंडओवर का प्रतीक है, जो जिलॉन्ग, बल्लारेट, बेंडिगो और गिप्सलैंड में पहला मल्टी-सिटी कॉमनवेल्थ गेम्स होगा।

Advertisment

प्रिंस एडवर्ड ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की समाप्ति की घोषणा की

मेजबानों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दुनिया के कॉमनवेल्थ कंट्री को अलविदा कहा। क्लोजिंग सेरेमनी में कलाकारों ने धमाकेदार परफॉर्मंस दीं। ओपनिंग की तरह क्लोजिंग में भी बर्मिंघम के इतिहास के अलग-अलग पहलुओं का दिखाया गया।

बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल और मुक्केबाज निकहत ज़रीन भारतीय दल के ध्वज वाहक थे। सीडब्ल्यूजी में 2022 स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे।

भारत 22 स्वर्ण, 15 रजत और 23 कांस्य पदक और कुल 61 पदक के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने कुश्ती ने छह स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि भारोत्तोलन में 10 पदक शामिल थे। पुरुष हॉकी टीम ने रजत जीता, जो इस संस्करण में भारत के लिए अंतिम राष्ट्रमंडल खेल 2022 पदक था।

ऑस्ट्रेलिया 178 पदक (67 स्वर्ण, 57 रजत, 54 कांस्य) के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि मेजबान इंग्लैंड 175 पदक (56 स्वर्ण, 65 रजत, 53 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

India General News Commonwealth Games 2022 Commonwealth Games