Advertisment

CWG 2022: क्या भारत बना पाएगा टॉप-3 में जगह, आज इन खिलाड़ियों से गोल्ड की रहेगी उम्मीद

अंकतालिका की बात करे तो भारत 18 गोल्ड और कुल 55 मेडल के साथ पांचवें अंक पर है। वहीं कनाडा 26 गोल्ड के साथ तीसरे नंबर पर है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
CWG 2022: क्या भारत बना पाएगा टॉप-3 में जगह, आज इन खिलाड़ियों से गोल्ड की रहेगी उम्मीद

PV SINDHU & MANPRIT SINGH (image source: twitter)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अब तक 55 पदक मिल चुके हैं। इनमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। आज सोमवार यानि 8 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों के पास छह और पदक जीतने का मौका है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक चिराग की जोड़ी भारत को स्वर्ण पदक जिता सकती है। टेबल टेनिस में शरथ कमल के पास स्वर्ण और साथियान के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी स्वर्ण पदक जीत सकती है।

Advertisment

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज आखरी दिन है और आखिरी दिन भारत को कम से कम पांच पदक मिलने तय हैं। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या 60 तक पहुंचेगी, लेकिन साथियान ने जीत हासिल की तो भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 61 पदक जीत सकता है।

जानें आज भारत का शेड्यूल

बैडमिंटन

Advertisment

महिला एकल फाइनल, पीवी सिंधु बनाम मिशेल ली, दोपहर 1:20 बजे

पुरुष एकल फाइनल, लक्ष्य सेन बनाम एनजी यंग, दोपहर 2:10 बजे

पुरुष युगल फाइनल, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम सीन/बेन, अपराह्न 3ः00 बजे

Advertisment

 

टेबल टेनिस

पुरुष एकल कांस्य पदक मैच, साथियान बनाम पॉल ड्रिंकहॉल

पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच, शरथ कमल बनाम लियाम पिचफोर्ड, शाम 4:25 बजे

हॉक

पुरुष टीम फाइनल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 5ः00 बजे

समापन समारोह

बर्मिंघम 2022 समापन समारोह - रात 12:30 बजे (9 अगस्त)

मेडल टैली

अंकतालिका की बात करे तो भारत 18 गोल्ड और कुल 55 मेडल के साथ पांचवें अंक पर है। वहीं कनाडा 26 गोल्ड के साथ तीसरे नंबर पर है। यदि भारत आज सभी 5 गोल्ड जीत भी लेता है, तो भारत के लिए तीसरे नंबर पर पहुंच पाना नामुमकिन है। हालांकि, भारत के लिए चौथे अंक का पायदान काफी आसान लग रहा है क्योंकि चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम 19 गोल्ड मेडल के साथ बैठी है।

publive-image

भारत के लिए 10वां दिन गया बेहद शानदार  

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 10वां दिन भारत के लिए शानदार दिन साबित हुआ। भारत ने पांच स्वर्ण,चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण मुक्केबाजी में आए। चौथा स्वर्ण पदक ट्रिपल जंप में आया। इसके अलावा टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स में अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने कमाल दिखाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और हॉकी टीम ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।

भारत के लिए इन खिलाड़ियों खेलों में जीता गोल्ड मेडल 

मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला।

India General News Commonwealth Games 2022 Commonwealth Games