Advertisment

भारतीय पुरूष हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार बर्मिंघम में सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में पहुंचा।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Indian players greet each other after a goal against Canada (in red) during FIH men's Junior World Cup (hockey) 2021 match at Kalinga Stadium in Bhubaneswar (PTI)

Indian players greet each other after a goal against Canada (in red) during FIH men's Junior World Cup (hockey) 2021 match at Kalinga Stadium in Bhubaneswar (PTI)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार देर रात बर्मिंघम में सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisment

भारत के लिए अभिषेक (20'), मनदीप सिंह (28'), और जुगराज सिंह (58') ने गोल किए। दक्षिण अफ्रीका के लिए रेयान जूलियस (33') और मुस्तफा कसीम (59') ने गोल किए। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह पक्की कर ली और सोमवार, 8 अगस्त को स्वर्ण पदक मुकाबले में उतरेगी।

मैच की शुरुआत भारत ने आक्रामक तरीके से की। ललित कुमार उपाध्याय ने विपक्ष के डिफेंस को परेशान करते हुए सर्कल में प्रवेश किया। इसके बाद कप्तान मनप्रीत सिंह ने अभिषेक को सर्कल के अंदर एक गेंद दी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के डिफेंस ने खूबसूरती से भारत के इस प्रयास को विफल कर दिया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों में से किसी को भी गोल नहीं मिला।

मैच के पहला गोल 20वें मिनट में आया, जब अभिषेक ने सर्कल के किनारे से एक आश्चर्यजनक रिवर्स हिट के जरिये गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 28वें मिनट में मनदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर को छकाते हुए सामने से गेंद को नेट्स में मार दिया और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने 2-0 की बढ़त के साथ हाफटाइम में प्रवेश किया।

Advertisment

दूसरे हाफ की शुरुआत भारत ने शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर से की और तुरंत दक्षिण अफ्रीकी रक्षा पंक्ति पर दबाव डाला। लेकिन वरुण कुमार के शॉट को विपक्ष ने रोक दिया।

मैच के 33वें मिनट में रेयान जूलियस ने पेनल्टी को गोल में बदलकर दक्षिण अफ्रीका का खाता खोला और स्कोर 2-1 हो गया। कुछ मिनट बाद, अभिषेक का शॉट गोल पोस्ट की ओर गया, जिसे एक बार फिर गोवन जोन्स ने बचा लिया।

मैच के 58वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जुगराज सिंह ने भारत को 3-1 से आगे कर दिया, हालांकि अगले ही मिनट में मुस्तफा कासिम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। भारत अंतिम सेकंड में अपना संयम बनाए रखने में सफल रहा और 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन का प्रदर्शन 

कॉमनवेल्थ गेम्स  2022 के नौवें दिन भारत के लिए एक और यादगार दिन रहा। जहां पहलवानों ने अपना वर्चस्व स्थापित किया और तीन स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीते। पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने स्वर्ण जीता, तो एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए, वहीं, लॉन बाउल्स में भारतीय फोर पुरूष टीम ने रजत पदक जीता। मुक्केबाजी में तीन मुक्केबाजों ने कांस्य पदज जीता, तो चार ने फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए पदक पक्के किये। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

India General News Commonwealth Games 2022 Commonwealth Games