Advertisment

शानदार तरीके से हुई कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी, जानें कितने बजे और कहा देख पाएंगे पहले दिन का खेल

भारतीय दल, का नेतृत्व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और मेन्स हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
शानदार तरीके से हुई कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी, जानें कितने बजे और कहा देख पाएंगे पहले दिन का खेल

PV SINDHU & MANPRIT SINGH (image source: twitter)

बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में 28 जुलाई गुरुवार देर रात एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो गया है। ओपनिंग सेरेमनी में बर्मिंघम के इतिहास की झलक बखूबी दिखाई दी। सहित्य, शिक्षा, उद्योग, संगीत के साथ-साथ समारोह में इतिहास के स्याह पन्नों को भी दिखाया गया।

Advertisment

शाही अंदाज में पहुंचे प्रिंस चार्ल्स

प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल 72 कारों के एक काफिले के साथ एस्टन मार्टिन में आयोजन स्थल में पहुंचे। चार्ल्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से पहले क्वीन का संदेश भी दिया। संदेश में उन्होंने कहा, ''खेल हमें एक दूसरे के साथ हमारे संबंध की याद दिलाते हैं, चाहे हम दुनिया में कहीं भी हों।''

दस मीटर ऊंचा बैल रहा आकर्षण का केंद्र

Advertisment

समारोह का सबसे आकर्षक 10 मीटर ऊंचा बैल था। जिसे बनाने में 5 महीने का वक्त लगा। यह बर्मिंघम के उस काले अतीत की झलक थी जब 19वीं शताब्दी में महिलाओं के साथ घंटों अमानवीय व्यवहार करके बगैर किसी या नाम मात्र की तनख्वाह देकर ऐसी मोटी चेन बनवाई जाती थीं। इस वजह से बर्मिंघम में मजदूरों की स्थिति में सुधार के लिए 1910 में प्रसिद्ध हड़ताल हुई थी। चेन बनाने वाली महिलाओं की 10 सप्ताह बाद जीत हुई। नई न्यूनतम मजदूरी लागू होने के बाद उनकी आय दुगनी हो गई। गिरता बैल मजदूरों की जीत का प्रतीक है।

पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ने किया भारतीय दल का नेतृत्व

भारतीय दल, का नेतृत्व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और मेन्स हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। भारत के 215 एथलीट  कॉमनवेल्थ गेम्स  2022 में हिस्सा ले रहे हैं, जो 19 खेलों के 141 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

Advertisment

महिला टी-20 क्रिकेट इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी शुरुआत कर रही है, जिसमें टॉप आठ टीमें गोल्ड मेडल के लिए आपस में भिड़ेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार यानि 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। जबकि महिला हॉकी टीम घाना से भिड़ेगी।

1,875 मेडल दांव पर होंगे

बर्मिंघम में शुक्रवार से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 5,000 से अधिक एथलीट एक्शन के लिए तैयार हैं, सभी खेल आयोजनों में 1,875 पदक दांव पर होंगे, और पहली बार किसी मल्टी स्पोर्ट्स ईवेंट में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की अधिक प्रतियोगिताएं होंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एथलीटों के लिए 136 गोल्ड मेडल हैं, जबकि पुरुषों के लिए 134 गोल्ड मेडल हैं।

बता दें कि 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 66 मेडल जीते। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में आया था। 2010 में भारत ने 38 गोल्ड सहित 101 मेडल जीते थे।

इन खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल जीतने की है भारत को उम्मीद 

भारत की तरफ से इस बार नीरज चोपड़ा और मेरीकॉम मौजूद नहीं रहेंगे। भारत मेडल लाने में हर बार टॉप 3 में जगह बनाता है और हर बार की तरह इस बार भी इन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद होगी।

  • क्रिकेट- हरमनप्रीत कौर
  • बैडमिंटन- पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत
  • वेटलिफ्टर- मीराबाई चानू
  • पहलवान- रवि दहिया, बजरंग पूनिया,
  • मुक्केबाज- निकहत जरीन, लवलीन बोर्गोहेन
  • हॉकी- मनप्रीत सिंह

इन खिलाड़ियों के साथ अन्य कई खिलाड़ियों से भारत को गोल्ड की उम्मीद हैं।

कहाँ देख पाएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग 

कॉमनवेल्थ गेम्स के मैचों का सीधा प्रसारण Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX और Sony TEN 4 चैनलों पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप या वेबसाइट पर मौजूदा होगा। दूरदर्शन पर भी आप मैच देख पाएंगे लेकिन वहाँ सिर्फ आपको भारतीय टीम के मैचों का प्रसारण होगा। आप जियो टीवी पर फ्री में ऑनलाइन इन खेलों को देख सकते हैं। क्योंकि सोनी के सारे चैनल जियो टीवी पर उपलब्ध हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारत का शेड्यूल (पहला दिन-29 जुलाई)

लॉन बाउल- (दोपहर 1 बजे)

  • मेन्स जोड़ी- सुनील बहादुर, मृदुल बोरगोहिन
  • मेन्स ट्रिपल – दिनेश कुमार, नवनीत सिंह, चंदन सिंह
  • वुमेन्स सिंगल- नयनमोनी सैकिया
  • वुमेन्स फोर- रूपा तिर्की, तानिया चौधरी, लवली चौबे, पिंकी/नयनमोनी सैकिया

टेबल टेनिस (दोपहर 2 बजे)

  • मेन्स टीम क्वालिफायर- हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी, शरथ अचंता, साथियान ज्ञानसेकरन
  • वुमेन्स टीम क्वालीफायर- दीया चितले, मनिका बत्रा, रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला

स्विमिंग (दोपहर 3 बजे)

  • 400 मीटर फ्रीस्टाइल– कुशाग्र रावत
  • 100 मीटर बैकस्ट्रोक – श्रीहरि नटराज
  • 100 मीटर बैकस्ट्रोक S9 – आशीष कुमार
  • 50 मीटर बटरफ्लाई – साजन प्रकाश

क्रिकेट (दोपहर 3:30 बजे)

  • ग्रुप स्टेज – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

ट्रायथलॉन( दोपहर 3:30 बजे)

  • मेन्स- आदर्श एमएस, विश्वनाथ यादव
  • वुमेन्स- संजना जोशी, प्रज्ञा मोहन

बॉक्सिंग ( शाम 4:30 बजे)

  • मेन्स 63.5 किग्रा- शिव थापा
  • मेन्स 67 किग्रा – रोहित टोकसा
  • मेन्स 75 किग्रा – सुमित कुंडू
  • मेन्स 80 किग्रा – आशीष कुमार

स्क्वाश (शाम 4:30 बजे)

  • मेन्स सिंगल- सौरव घोषाल, रामित टंडन, अभय सिंह
  • वुमेन्स सिंगल – जोशना चिनप्पा, सुनयना कुरुविला, अनाहत सिंह

बैडमिंटन – (शाम 6:30 बजे से)

  • मिश्रित टीम (ग्रुप स्टेज)- भारत बनाम पाकिस्तान

हॉकी-(शाम 6:30 बजे)

  • वुमेन्स ग्रुप स्टेज – भारत बनाम घाना
India Commonwealth Games 2022 Commonwealth Games