Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के भारतीय दल से अपने आवास पर की मुलाकात

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीते।

author-image
Manoj Kumar
New Update
प्रधानमंत्री मोदी ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के भारतीय दल से अपने आवास पर की मुलाकात

PM MODI MEETING WITH COMMONWEALTH WINNERS (image source: twitter)

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके अनुभवों को जाना और भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है।

Advertisment

व्यस्त रहने के बावजूद प्रधानमंत्री ने निकाला समय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शुरू होने से पहले मैंने वादा किया था कि जब आप लौटेंगे तो हम सभी मिलकर विजयोत्सव मनाएंगे। मेरा विश्वास था कि आप विजयी होकर आने वाले हैं और मेरा मैनेजमेंट भी था कि कितनी ही व्यस्तता होगी, आप लोगों के लिये समय निकालूंगा और विजयोत्सव मनाऊंगा।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, "बीते कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया है। अपनी समृद्ध परंपरा को जारी रखते हुए हमने शतरंज में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मैं उन सभी पदक विजेताओं को भी बधाई देता हूं।"

Advertisment

भारतीय रात भर जागकर देखते थे कॉमनवेल्थ गेम्स

खेलों में भारतीयों की दिलचस्पी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीय रात-रात जागकर खेल स्पर्धाओं को देख रहे थे। बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि खेल प्रदर्शन का अपडेट लेंगे।

आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हमने चार नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है। लॉन बॉल्स से लेकर एथलेटिक्स तक, भारत का अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है।

Advertisment

महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की पीएम मोदी ने की सराहना

महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, "बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती आदि खेलों में जिस प्रकार से हमारी बेटियों ने दबदबा बनाया है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, बल्कि पूरे देश को सेलिब्रेट करने और गर्व करने का अवसर देते हैं। आप ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करते हैं। आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।"

यहाँ देखे वीडियो

कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीते। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

India General News Commonwealth Games 2022 Commonwealth Games