/sky247-hindi/media/post_banners/ZSLcbrT0BztGyntYCKvz.jpg)
PV SINDHU & MANPRIT SINGH
भारत की पीवी सिंधु और हॉकी टीम के मनप्रीत सिंह को भारत की तरफ से ध्वजवाहक चुना गया है। पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधु भारत की तरफ से ध्वजवाहक थी। इस बार बर्मिंघम कॉमनवेल्थ के संघ ने निर्देश दिया था कि हर देश से 2 ध्वजवाहक होने चाहिए जिसमें से एक महिला और एक पुरुष होंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ने दो बार की ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु और भारतीय टीम के हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनाया। बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ का आगाज 28 जुलाई से होगा और ओपनिंग सेरेमनी भी आज की जाएगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की टीम
इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देशों की भागीदारी होगी, जिसमें 19 खेलों का आयोजन किया जाएगा। बर्मिंघम में होने वाला यह मल्टी स्पोर्टिंग इवेंट 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा जिसमें भारत कुल 215 सदस्यों का दल भेज रहा है। इस दल में 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी होंगी।
बता दें कि भारत ने नई दिल्ली 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भारत 101 मेडल जीतकर ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें 38 गोल्ड मेडल शामिल थे। वहीं साल 2018 गोल्ड कोस्ट संस्करण में भारत 26 गोल्ड मेडल समेत 66 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
इस बार भारतीय दल ज्यादा से ज्यादा मेडल लाने और अपना शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। भारत हर बार टॉप 3 में अपनी जगह जरूर बनाता है। इस बार भी भारतीय दल इतिहास रचने की उम्मीद करेगा और देश का नाम ऊंचा करेंगे।
इन खिलाड़ियों से गोल्ड की उम्मीद
भारत की तरफ से इस बार नीरज चोपड़ा और मेरीकॉम की कमी खलेगी। हरमनप्रीत कौर, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, रवि दहिया, निकहत जरीन, मनिका बन्ना, मनप्रीत सिंह समेत कई खिलाड़ियों से गोल्ड की उम्मीद हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारत का शेड्यूल (पहला दिन-29 जुलाई)
लॉन बाउल- (दोपहर 1 बजे)
- मेन्स जोड़ी- सुनील बहादुर, मृदुल बोरगोहिन
- मेन्स ट्रिपल - दिनेश कुमार, नवनीत सिंह, चंदन सिंह
- वुमेन्स सिंगल- नयनमोनी सैकिया
- वुमेन्स फोर- रूपा तिर्की, तानिया चौधरी, लवली चौबे, पिंकी/नयनमोनी सैकिया
टेबल टेनिस (दोपहर 2 बजे)
- मेन्स टीम क्वालिफायर- हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी, शरथ अचंता, साथियान ज्ञानसेकरन
- वुमेन्स टीम क्वालीफायर- दीया चितले, मनिका बत्रा, रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला
स्विमिंग (दोपहर 3 बजे)
- 400 मीटर फ्रीस्टाइल– कुशाग्र रावत
- 100 मीटर बैकस्ट्रोक – श्रीहरि नटराज
- 100 मीटर बैकस्ट्रोक S9 - आशीष कुमार
- 50 मीटर बटरफ्लाई - साजन प्रकाश
क्रिकेट (दोपहर 3:30 बजे)
- ग्रुप स्टेज - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
ट्रायथलॉन( दोपहर 3:30 बजे)
- मेन्स- आदर्श एमएस, विश्वनाथ यादव
- वुमेन्स- संजना जोशी, प्रज्ञा मोहन
बॉक्सिंग ( शाम 4:30 बजे)
- मेन्स 63.5 किग्रा- शिव थापा
- मेन्स 67 किग्रा – रोहित टोकसा
- मेन्स 75 किग्रा - सुमित कुंडू
- मेन्स 80 किग्रा – आशीष कुमार
स्क्वाश (शाम 4:30 बजे)
- मेन्स सिंगल- सौरव घोषाल, रामित टंडन, अभय सिंह
- वुमेन्स सिंगल - जोशना चिनप्पा, सुनयना कुरुविला, अनाहत सिंह
बैडमिंटन - (शाम 6:30 बजे से)
- मिश्रित टीम (ग्रुप स्टेज)- भारत बनाम पाकिस्तान
हॉकी-(शाम 6:30 बजे)
- वुमेन्स ग्रुप स्टेज – भारत बनाम घाना
कहां देख पाएंगे मैच
कॉमनवेल्थ गेम्स के मैचों का सीधा प्रसारण Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX और Sony TEN 4 चैनलों पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप या वेबसाइट पर मौजूदा होगा।
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)