इंडियन टी-20 लीग 2022 के 40वें मुकाबले में गुजरात का सामना हैदराबाद से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। जहां रोमांचक मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने केन विलियमसन के नेतृत्व वाली टीम को 5 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया और राशिद खान के छक्कों ने टीम को अंकतालिका में टॉप पर पहुंचा दिया।
मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में ही मोहम्मद शमी ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन और फिर राहुल त्रिपाठी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हालांकि अभिषेक शर्मा और एडिन मार्करम ने 96 रनों की साझेदारी की और हैदराबाद को मुकाबले में वापस ले आए।
एक समय लग रहा था कि हैदराबाद 180 के स्कोर तक सिमट जाएगी, लेकिन बल्लेबाजों ने गुजरात के डेथ ओवरों में खूब रन जोड़े। शशांक सिंह ने मात्र 6 गेंदों में नाबाद 25 रन ठोक डाले और टीम का स्कोर 20 ओवर में 195 रन तक पहुंचा दिया।
गुजरात ने आखिरी ओवर में दर्ज की जीत
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान गुजरात के सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पावरप्ले में 59 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट में गुजरात का सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर है। हालांकि हैदराबाद के गेंदबाज उमरान मलिक ने आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। उन्होंने नियमित अंतराल पर गुजरात को झटके दिए।
अपने चार ओवर के कोटे में उमरान मलिक ने 25 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। लेकिन उनकी मेहनत पर राहुल तेवतिया और राशिद खान ने पानी फेर दिया। आखिरी ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने चार छक्के लगाते हुए टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। हालांकि इस जीत में साहा के योगदान को भूला नहीं जा सकता, जिन्होंने 38 गेंदों में 68 रन बनाए।
यह इंडियन टी-20 लीग 2022 में गुजरात के लिए एक और रोमांचक जीत थी। उसकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने कुछ मजेदार मीम्स शेयर किए।
यहां देखिए कुछ मजेदार मीम्स-
POV : Nehra saab sending their batsman on crease ; pic.twitter.com/KqSkHbVYQY
— Divakar Sharma (@bOYBhaYankar) April 27, 2022
Umran mallik before today's match :#UmranMalik pic.twitter.com/OwxkK35WJ9
— Aryan Sharma (@iAryan_Sharma) April 27, 2022
Super over in #IPL pic.twitter.com/cF6sU4sjyX
— ASmemesss (@asmemesss) April 27, 2022
Other captains watching Hardik Pandya win matches with the shortest batting line up pic.twitter.com/2FfZn4kjEF
— Sagar (@sagarcasm) April 27, 2022
SRH who retained uncapped Umran Malik after leaving big names pic.twitter.com/J05v5YDNSH
— Savage (@arcomedys) April 27, 2022
#UmranMalik
The art. The artist. pic.twitter.com/7zRg7VuYkQ— Prayag (@theprayagtiwari) April 27, 2022
Rashid Khan thrashing SRH be like : pic.twitter.com/eaTRu2Uj7U
— Harshhh! (@Harsh_humour) April 27, 2022
Wankhede mein srh ke samne pic.twitter.com/NrsP09gINI
— Kamina (@bittu7664) April 27, 2022
Shashank Singh Ante Fireuuu 🔥🧡
6 Balls 25 Runs ( 416 Strik Rate 🔥)@SunRisers #OrangeArmy #SRHvsGT pic.twitter.com/MP1PmXfJbL
— Orange Army SRH (@orangearmysrh) April 27, 2022
Congratulations for 5 wicket houl🔥🔥🔥WWWWW#UmranMalik #SRHvsGT#dalesteyn #yorker pic.twitter.com/LuCwNyXgPC
— ꜱʜᴀʙᴀʙ ᴋʜᴀɴ (@imkhan_S) April 27, 2022