Advertisment

Indian T20 League 2022: देखिए मुंबई बनाम राजस्थान मैच के कुछ बेहतरीन मीम्स

इंडियन टी-20 लीग 2022 में मुंबई ने लगातार आठ हार के बाद आखिरकार राजस्थान को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Photo Source: IPL/BCCI)

(Photo Source: IPL/BCCI)

मुंबई की टीम इंडियन टी-20 लीग 2022 की अपनी पहली जीत की तलाश में थी और शनिवार को हुए मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ उसकी ये तलाश पूरी हो गई। मुंबई ने लगातार आठ हार के बाद आखिरकार राजस्थान को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisment

मैच की बात करें तो पिच से गेंदबाजों को मदद मिली और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए मुश्किलों का सामना करना  पड़ा। यहां तक टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर को भी रन बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने 67 रन बनाने के लिए 52 गेंदों का सामना किया। बटलर ने ऋतिक शौकीन को लगातार चार छक्के मारे, लेकिन इसके बाद वह उसी ओवर में आउट हो गए।

उनके अलावा राजस्थान का कोई और बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। निचले क्रम में रविचंद्रन अश्विन ने 9 गेंदों में तेज तर्रार 21 रन बनाए। इस प्रकार राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। मुंबई के लिए रिले मेरेडिथ और डेब्यू करने वाले कुमार कार्तिकेय ने किफायती गेंदबाजी की।

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की पारी रंग लाई-

Advertisment

पिच पर रन बनाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में मुंबई के बल्लेबाज इसके लिए तैयार थे। हालांकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (2) और इशान किशन (26) रन बनाकर चलते बने। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (51) और तिलक वर्मा (30) ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। इस बीच दोनों सेट बल्लेबाज आउट हो गए। दोनों के आउट होने के बाद टिम डेविड और कायरन पोलार्ड ने कुछ अच्छे शॉट खेले।

मैच के अंतिम ओवर में पोलार्ड के पवेलियन वापस लौटने से मुंबई को बड़ा झटका लगा। लेकिन डेनियल सैम्स ने आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई को सीजन की पहली जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा द्वारा खेली पारी के बाद टिम डेविड ने मुंबई के लिए काम आसान किया। टिम डेविड 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-

 

Cricket News General News T20-2022 Rohit Sharma INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Sanju Samson Mumbai Rajasthan Twitter Reactions