in

20-20 वर्ल्ड कप 2022: कल से शुरू हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ, जानिए टीमें, शेड्यूल, प्रसारण समेत अन्य जानकारियां

20-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है।

ODI WORLD CUP ASIA CUP भारत पाकिस्तान
IND vs PAK (image source: twitter)

20-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर रविवार से होने वाली है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा। भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट जीतने वाली पसंदीदा टीमें हैं। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी इसके दावेदार हैं, क्योंकि वो अच्छे फॉर्म में है। टूर्नामेंट के शुरुआत से पहले इस आर्टिकल के जरिए जानिए शेड्यूल, प्रसारण, स्क्वॉड समेत अन्य जानकारियां।

टीमें-

20-20 वर्ल्ड कप 2022 में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

ग्रुप-

क्वालीफायर राउंड-

ग्रुप ए: नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात
ग्रुप बी: आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे

सुपर 12-

ग्रुप ए: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ए1, बी2
ग्रुप बी: बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ए2, बी1

20-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल-

तारीख मैच जानकारी राउंड
16/10/2022 श्रीलंका बनाम नामीबिया पहला
16/10/2022 यूएई बनाम नीदरलैंड्स पहला
17/10/2022 वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड पहला
17/10/2022 जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड पहला
18/10/2022 नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स पहला
18/10/2022  श्रीलंका बनाम यूएई पहला
19/10/2022 स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड पहला
19/10/2022 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे पहला
20/10/2022 श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स पहला
20/10/2022 नामीबिया बनाम यूएई पहला
21/10/2022 वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड पहला
21/10/2022 स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे पहला
22/10/2022 न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया सुपर 12
22/10/2022 इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान सुपर 12
23/10/2022 ए1 बनाम बी2 सुपर 12
23/10/2022 भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 12
24/10/2022 बांग्लादेश बनाम ए2 सुपर 12
24/10/2022 दक्षिण अफ्रीका बनाम बी1 सुपर 12
25/10/ 2022 ऑस्ट्रेलिया बनाम ए1 सुपर 12
26/10/2022 इंग्लैंड बनाम बी2 सुपर 12
26/10/2022 न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान सुपर 12
27/10/2022 दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश सुपर 12
27/10/2022 भारत बनाम ए2 सुपर 12
27/10/2022 पाकिस्तान बनाम बी1 सुपर 12
28/10/2022 अफगानिस्तान बनाम बी2 सुपर 12
28/10/2022 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया सुपर 12
29/10/2022 न्यूजीलैंड बनाम ए1 सुपर 12
30/10/2022 बांग्लादेश बनाम बी1 सुपर 12
30/10/2022 पाकिस्तान बनाम ए2 सुपर 12
30/10/2022 दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत सुपर 12
31/10/2022 ऑस्ट्रेलिया बनाम बी 2 सुपर 12
1/11/2022 अफगानिस्तान बनाम ए1 सुपर 12
1/11/2022 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड सुपर 12
2/11/2022 बी1 बनाम ए2 सुपर 12
2/11/2022 भारत बनाम बांग्लादेश सुपर 12
3/11/2022 पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 12
4/11/2022 न्यूजीलैंड बनाम बी2 सुपर 12
4/11/2022 ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान सुपर 12
5/11/2022 इंग्लैंड बनाम ए1 सुपर 12
6/11/2022 दक्षिण अफ्रीका बनाम ए2 सुपर 12
6/11/2022 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सुपर 12
6/11/2022 भारत बनाम बी1 सुपर 12
9/11/2022 TBD सेमीफाइनल-1
10/11/2022 TBC सेमीफाइनल-2
11/11/2022 TBH फाइनल

प्रसारण-

स्टार नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

Rohit Sharma. (Photo Source: BCCI/Twitter)

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने पहले ही तैयार कर ली है अपनी प्लेइंग इलेवन, जानें

20-20 वर्ल्ड कप 2022: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका टूर्नामेंट से बाहर