in

’35ft तो पेट ही आएगा इसका’, रोहित शर्मा के जन्मदिन पर लगेगा 60 ft बड़ा कटआउट, फैंस ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर हैदराबाद में फैंस कटआउट का अनावरण करेंगे।

ROHIT SHARMA
ROHIT SHARMA

क्रिकेट को भारत में धर्म की तरह माना जाता है और क्रिकेटरों को भगवान की तरह। इस बात की तस्दीक फैंस कई बार करवाते नजर आते हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस तक अपने चहेते खिलाड़ियों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। भारत में खिलाड़ियों के प्रति फैंस की दीवानगी का यह आलम हैं कि फैंस अनोखे-अनोखे तरीके ढूंढकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी का ध्यान खींचने में लगे रहते हैं।

इसी बीच 30 अप्रैल रविवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर इनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। रोहित के फैंस हैदराबाद में उनका सबसे बड़ा कटआउट लगाने वाले हैं।

हैदराबाद में लगेगा रोहित का सबसे बड़ा कटआउट

30 अप्रैल को अपना 36 वां जन्मदिन मनाने जा रहे रोहित शर्मा को उनके फैंस बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स  के मुताबिक उनके जन्मदिन के मौके पर हैदराबाद में उनके 60 फीट के कट आउट का अनावरण किया जाएगा और हैदराबाद में RTC X रोड पर यह कटआउट लगाया जाएगा।

फैंस इस अवसर पर एक मेगा इवेंट का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसमें जबरदस्त जश्न मनाया जाएगा। उसके बाद केक काटकर कटआउट का उद्घाटन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर रहित शर्मा के कटआउट की खबर खूब वायरल हो रही है, जिस पर फैंस ने कई मजेदार कमेन्ट किए हैं। 

बता दें कि इससे पहले भी सितंबर के महीने में केरल में रोहित शर्मा के फैंस द्वारा 100 फीट का कटआउट लगाया गया था। रोहित के फैंस के एक ग्रुप “ऑल केरल रोहित शर्मा फैन्स एसोसिएशन” ने भारतीय कप्तान का एक बड़ा कटआउट लगाया। हालांकि, रोहित शर्मा की हालिया फॉर्म अच्छा नहीं है। रोहित शर्मा आईपीएल के इस सीजन में बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

आईपीएल के पहले हाफ में रोहित का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। अब तक खेले गए सात मुकाबलों में से केवल एक मुकाबले में रोहित अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए। यह अर्धशतक आईपीएल की 28 पारियों के बाद रोहित के बल्ले से आई थी। मुंबई इंडियन्स अभी सात मुकाबलों में से तीन में जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर आठवें पायदान पर काबिज है। 

यहां देखिए फैंस के मजेदार कमेंट्स

 

CSK

IPL 2023: CSK के यह 3 खिलाड़ी बनेंगे टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह

RCB TEAM

KKR के खिलाफ शर्मनाक हार के बावजूद RCB के खिलाड़ी कर रहे पार्टी !