Advertisment

4 युवा खिलाड़ी जो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं गेम चेंजर

इंडियन टी-20 लीग ने कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया है, जिन्होंने यहां अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Photo Source: IPL/BCCI)

(Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग का 15वां संस्करण इस समय महाराष्ट्र में खेला जा रहा है। दो नई टीमों के आने से टूर्नामेंट बड़ा जरूर हुआ है, लेकिन साथ में रोमांच भी बढ़ा है। प्रशंसक कई ऐसे रोमांचक मुकाबलों के गवाह बने हैं। इसके अलावा कई प्रतिभाशाली युवाओं ने अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता है। इंडियन टी-20 लीग ऐसे खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है।

Advertisment

वहीं इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं की नजर चल रहे इंडियन टी-20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर है। इस आर्टिकल में हम ऐसे नए चेहरों की बात करेंगे, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के लिए गेम चेंजर हो सकते हैं।

1. राहुल तेवतिया

इसमें कोई शक नहीं कि भारत हमेशा ऐसे खिलाड़ियों की तलाश में रहता है जो टीम के लिए खेल को अच्छी तरह खत्म कर सकें। एमएस धोनी ने ये काम भारत के लिए किया है, लेकिन उनके संन्यास लेने के बाद इस स्थान की भरपाई हो नहीं पाई है। राहुल तेवतिया में फिनिशर का झलक दिखाई दी है।

Advertisment

उन्होंने पिछले कुछ सालों में इस लीग में फिनिशर की भूमिका निभाई है। रन चेज के दौरान अक्सर उन्होंने अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। इंडियन टी-20 लीग के 2022 संस्करण में उन्होंने गुजरात के लिए अभी तक 11 मैचों में 150.78 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। इसलिए टीम इंडिया में चयन के लिए उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।

2. उमरान मलिक

इंडियन टी-20 लीग के पिछले संस्करण के दौरान उमरान मलिक सुर्खियों में आए थे। उन्होंने हैदराबाद के लिए खेले गए केवल 3 मैचों में अपनी तेज गति से सभी को प्रभावित किया। मलिक ने 2022 के संस्करण में भी अपनी इसी क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की है।

Advertisment

हाल ही में उमरा ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी, जो 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली गई थी। उनकी तेज गति और उछाल ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर प्रभावी हो सकती है। इस प्रकार उमरान मलिक टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

3. तिलक वर्मा

इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा संस्करण में मुंबई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह इस समय अंकतालिका में सबसे नीचे हैं, लेकिन मुंबई के लिए कुछ युवा प्रतिभाओं ने अपना अच्छा खेल दिखाया है। तिलक वर्मा निश्चित रूप से उनमें से एक हैं। उन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

मुंबई का शीर्ष क्रम लगातार रन बनाने में विफल रहा। इसके बावजूद तिलक वर्मा ने एक छोर से रन बनाया। उन्होंने टीम को कई मौकों पर लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। वह इस सीजन में मुंबई के प्रमुख रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने 10 मैचों में 140 के स्ट्राइक रेट से 328 रन बनाए हैं।

4. अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने पिछले तीन सालों से पंजाब के लिए लगातार अच्छी गेंदबाजी की है। उनके यार्कर गेंद डालने की क्षमता किसी से छिपी नहीं है। पावर प्ले में और डेथ ओवरों में अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी करने की क्षमता काबिले तारीफ है। उन्होंने इस साल भी अपने तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। निश्चित रूप से उन्हें भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने इस सीजन में ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं, लेकिन पावर प्ले में गेंदबाजी करने के बावजूद उनकी इकोनॉमी 8 से कम है, जो उनकी क्षमता के बारे में बहुत कुछ बताती है।

Cricket News India General News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023