मेगा ऑक्शन में इन 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी मालिक कर सकते हैं करोड़ों खर्च

इंडियन टी-20 लीग के आगामी संस्करण को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में आयोजित होगा।

author-image
Justin Joseph
New Update
Photo Credit - Twitter

Photo Credit - Twitter

इंडियन टी-20 लीग के आगामी संस्करण को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में आयोजित होगा। इस मेगा ऑक्शन के लिए 49 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के कई सुपरस्टार खिलाड़ी हैं, जिन पर मेगा ऑक्शन में पैसों की बरसात हो सकती है। आइए एक नजर डालते हैं उन 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर जिन पर ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।

Advertisment

डेविड वॉर्नर-

डेविड वॉर्नर इंडियन टी-20 लीग के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वह हैदराबाद के लिए कई सीजन के लिए वन-मैन आर्मी थे। हालांकि हैदराबाद ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन नहीं किया। लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि वॉर्नर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज ने तीन मौकों पर ऑरेंज कैप जीता है। उन्होंने इस लीग में 41.6 की औसत से 5449 रन बनाए हैं।

मिचल मार्श-

हाल के दिनों में मिचल मार्श टी-20 क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लगातार रन बना रहे हैं। इसके अलावा टी-20 विश्व कप 2021 में भी मिचल मार्श ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को खिताब जीताने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। वह गेंदबाजी में भी टीम के लिए भूमिका निभा सकते हैं। इस प्रकार कई टीमें अपने पक्ष में उनके जैसा हरफनमौला खिलाड़ी चाहती हैं।

पैट कमिंस-

पैट कमिंस इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी निरंतरता एक ऐसी चीज है, जिसकी हर टीम को जरूरत होती है। ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बात यह है कि कोलकाता ने 2020 में उन पर 15.5 करोड़ रुपये खर्च किए। इस प्रकार मेगा ऑक्शन में पैट कमिंस पर पैसों की बरसात हो सकती है। वह बल्ले से भी काफी कारगर साबित हुए हैं।

Advertisment

जोश हेजलवुड-

जोश हेजलवुड साल 2020 के बाद से सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्हें लंबे समय तक लाल गेंद के गेंदबाज के रूप में माना जाता रहा,लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भी प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2021 में चेन्नई के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें चेन्नई ने खिताब जीता।

स्टीव स्मिथ-

खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं होने के बावजूद स्टीव स्मिथ मेगा ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी टीमों की नजर होगी। इस क्रिकेटर में नेतृत्व करने की क्षमता भी है। ऐसे में कई टीम जो एक नए कप्तान की तलाश में हैं, स्टीव स्मिथ पर दांव लगा सकते हैं। दबाव में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता भी उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

Cricket News T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News