/sky247-hindi/media/post_banners/EAFUIbza0dm6q7A731rw.png)
Dinesh Karthik: (Image Source: BCCI/IPL)
जैसे-जैसे आईपीएल (IPL 2023) का यह 16वां संस्करण आगे बढ़ रहा है, हमें सीजन के टॉप और फ्लॉप खिलाड़ी मिल रहे हैं। अब तक कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में नजर आए हैं तो कई पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। ऐसे में इस लिस्ट में हम उन 5 खिलाड़ियों की बात करेंगे जो इस साल फ्लॉप रहे हैं।
इस लिस्ट में युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
5. मिचेल मार्श
Mitchell Marshस्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन वह मौजूदा सीज़न में अब तक ऐसा प्रदर्शन नहीं कर सके, उन्होंने 5 मैचों में अब तक केवल 31 रन ही बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भी फैंस को निराश किया है क्योंकि वह इस सीजन में अब तक सिर्फ 3 ही विकेट ले पाए हैं।
4. जोफ्रा आर्चर
JOFRA ARCHERइंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के ऊपर इस सीजन में कई जिम्मेदारी थी। मुंबई इंडियंस की टीम में उनसे यह उम्मीद की जा रही थी कि वह जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में MI गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि आर्चर ने सीजन में अब तक काफी खराब प्रदर्शन किया है। उन्होंने केवल इस सीजन में खेला है और 9.38 की इकॉनमी रेट से 70 से अधिक रन देते हुए केवल 1 विकेट लिया।
3. दिनेश कार्तिक
Dinesh-Karthikरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक IPL 2023 में अब तक 7 मैचों में 10.16 की औसत से 61 रन ही बना पाए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 28 है। उनके प्रदर्शन ने आरसीबी के कई प्रशंसकों को निराश किया है। वह पहले ही सीज़न में दो बार डक आउट हो चुके हैं।
2. रियान पराग
RIYAN PRAGराजस्थान रॉयल्स (RR) ने इस सीजन में अब तक टॉप क्लास प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रियान पराग पूरी तरह फ्लॉप नजर आए हैं। पराग ने सीजन में अब तक 5 पारियां खेली हैं और केवल 54 रन बनाए हैं और उच्चतम स्कोर सिर्फ 20 रन है।
1. पृथ्वी शॉ : IPL 2023
Prithvi Shaw (Image Source: Twitter)दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, जो आईपीएल में प्रति सीजन 8 करोड़ रुपये कमाते हैं, इस सीजन उन्होंने चुना लगाया है। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में लोगों ने उनसे बहुत कुछ अनुमान लगाया गया था, लेकिन वह इस सीजन में चाय कम पानी निकले। उन्होंने अपने पहले 6 मैचों में सिर्फ 47 रन बनाए हैं। औसत और स्ट्राइक रेट के आंकड़ों की तो बात ही मत कीजिए।
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)