Advertisment

IPL 2024: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को टारगेट करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

Check Out- 5 players Kolkata Knight Riders might target in IPL auctions 2024- IPL 2024: गौतम गंभीर की वापसी के बाद KKR इन 5 खिलाड़ियों पर लगाएगी बड़ी बोली

author-image
Joseph T J
New Update
KKR

Gautam Gambhir KKR (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024: इंडियन टी20 लीग का अगला सीजन जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। आईपीएल 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर को यूएई में होगा। ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है, टीम ने अब तक दो बार खिताब अपने नाम किया है। 

Advertisment

2021 में टीम इयोन मोर्गन की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। पिछले दो सीजनों से टीम ने कुछ गलतियां की है, जिसके चलते टीम नॉकआउट मुकाबलों तक नहीं पहुंच पाई। गौतम गंभीर मेंटोर के तौर पर टीम से जुड़ चुके हैं। IPL 2024 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स किन 5 खिलाड़ियों को टारगेट करने वाली है, आइए बताते हैं-

5. अजमतुल्लाह ओमरजई 

Azmatullah Omrazai

Advertisment

अफगानिस्तान के इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में शानदार खेल दिखाया है। बल्लेबाजी में अपनी एंकर पारियां और गेंदबाजी से अहम विकेट चटकाकर खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स को आंद्रे रसल का रिप्लेसमेंट तलाश करना होगा, और अजमतुल्लाह ओमरजई सबसे बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं। 

4. मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc

Advertisment

मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) इंटरनेशनल लेवल पर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं, हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। मिचेल स्टार्क ने 2015 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल खेला है। 2015 आईपीएल सीजन मिचेल स्टार्क के लिए कमाल था। कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें अपने खेमे में लेकर टीम के गेंदबाजी क्रम को मजबूत बनाना चाहेगी। 

3. हर्षल पटेल

Harshal Patel

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने 2021 और 2022 सीजन में शानदार खेल दिखाया है। 2021 में हर्षल पटेल टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वहीं 2022 में भी उनका प्रदर्शन था, लेकिन पिछले सीजन आरसीबी के लिए हर्षल पटेल काफी महंगे साबित हुए। आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले आरसीबी ने रिलीज कर दिया है। KKR, IPL 2024 ऑक्शन में हर्षल पटेल को टारगेट कर सकती है। 

2. शिवम मावी

Shivam Mavi

शिवम मावी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2021 सीजन में शानदार खेल दिखाया था। 2022 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने शिवम मावी को खरीदा। लेकिन उन्हें 2022 और 2023 दोनों ही सीजनों में ज्यादा मौके नहीं मिले। आईपीएल 2023 से पहले शिवम मावी ने भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था, और शानदार खेल दिखाया था। शिवम मावी को केकेआर आगामी IPL 2024 ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। 

  1. पैट कमिंस

Pat Cummins

पैट कमिंस (Pat Cummins) 2020 से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी करने के लिए पैट कमिंस ने 2023 सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था। पैट कमिंस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतवाई है। ऑक्शन में पैट कमिंस भारी डिमांड में रहने वाले हैं। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी दोनों में ही पैट कमिंस अपना जौहर दिखाते हैं। केकेआर वापस से पैट कमिंस को खेमे में शामिल करना जरूर चाहेगी। 

IPL Gautam Gambhir harshal patel Pat Cummins Mitchell Starc IPL 2024