/sky247-hindi/media/post_banners/AJw7kr447ihhzg9N5fhF.jpg)
(Photo Source: Twitter)
दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग के 15वें संस्करण की शुरुआत 26 मार्च से चेन्नई और कोलकाता के बीच मुकाबले के साथ हो गयी है। इस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया। हालांकि इस मैच के दौरान एक 'मिस्ट्री गर्ल' की तस्वीर सामने आई, जो रातों-रात मशहूर हो गई।
हम अक्सर इंडियन टी-20 लीग मैचों के दौरान टीवी स्क्रीन पर प्रशंसकों को देखते हैं। कई दफा फैंस के रिएक्शन ऐसे होते हैं कि कैमरामैन भी खुद को रोक नहीं पाते हैं। टीवी स्क्रीन पर कुछ सेकंड दिखने के बाद ये फैंस फेमस हो जाते हैं। ऐसा ही चेन्नई और कोलकाता के बीच मैच में हुआ। जहां चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान एक लड़की टीवी स्क्रीन पर दिखाई दी।
एक समय चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 52 रन था, तभी इस लड़की का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और वायरल हो गया। कई लोगों ने लड़की के तस्वीर को लेकर कैमरामैन तक को ट्रोल कर दिया। हालांकि इंडियन टी-20 लीग के दौरान ऐसा होता है, जब प्रशंसक इस तरह फेमस हो जाते हैं।
IPL aate hi kaam suru kr diye, cameraman😂 pic.twitter.com/xJhGznTcn8
— Sami Shaikh (@samishaikh_) March 26, 2022
Ipl aatey hi kaaam shuru karr diye cameraman bhai sahab🥹😍#TataIPL2022pic.twitter.com/CCpRpse9MA
— hatim rangwala (@hatimrang) March 26, 2022
#TATAIPL#IPL2022#cameraman#iplcameraman#CSKvKKRpic.twitter.com/49jRNawWG8
— Mohd Shuaib (@talha_sid99) March 26, 2022
IPL is back and so is cameraman. pic.twitter.com/Wftww5Zhfj
— Cricket Holic (@theCricketHolic) March 26, 2022
कोलकाता ने जीत के साथ किया आगाज
इससे पहले मैच की बात करें तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 131 रन बनाए। चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी नाबाद 50 रनों की पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। धोनी के अलावा रॉबिन उथप्पा और रवींद्र जडेजा ने क्रमश: 28 और 26 रनों का योगदान दिया।
जवाब में अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 34 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। अंत में सैम बिलिंगिस और श्रेयस अय्यर ने अच्छी साझेदारी करते हुए टीम को पहले मुकाबले में जीत दिलाई। अय्यर अंत तक टिके रहे और नाबाद 20 रन बनाए। वहीं बिलिंग्स ने 22 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली।