/sky247-hindi/media/post_banners/RLE4B1wG1pJRiNrHOyc6.jpg)
(Image source: Twitter)
पिछले सदी में खेल में महिलाओं की भागीदारी दुर्लभ थी, लेकिन महिला सशक्तिकरण की सदी में उन्होंने विभिन्न खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की है। खेल की दुनिया में अद्भुत सफलता हासिल करने वाली महिलाओं ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। आइए एक नजर डालते हैं उन कुछ शानदार महिला खिलाड़ियों पर, जिन्होंने खेल की दुनिया में भारत को गौरवान्वित किया है।
1. मिताली राज-
मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्तमान कप्तान हैं। 3 दिसंबर 1982 को जन्मी दाएं हाथ की बल्लेबाज हाल ही में सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के साथ 6 इंटरनेशनल वनडे कप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुईं। इसके अलावा मिताली राज महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली और 7000 से अधिक वनडे रन बनाने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। वह महिला वनडे मैचों में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं।
मिताली के नाम वनडे मैचों में लगातार सात अर्धशतक बनाने का दुर्लभ रिकॉर्ड भी है। 2018 महिला टी-20 एशिया कप के दौरान, वह भारत की पहली खिलाड़ी (पुरुष और महिला दोनों) बनीं, जिन्होंने 2000 अंतरराष्ट्रीय टी-20 रन बनाए। साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं। मिताली राज ने अपने लिए एक विशिष्ट पहचान बनाई है और कई बार देश को गौरवान्वित किया।
पुरस्कार
साल | अवार्ड |
2003 | अर्जुन अवार्ड |
2015 | पद्म श्री |
2017 | यूथ स्पोर्ट्स आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड |
2017 | वोग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर |
2017 | बीबीसी 100 महिला |
2017 | विजडन लीडिंग वुमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड |
2021 | खेल रत्न अवार्ड |
2. पीवी सिंधु-
पीवी सिंधु भारतीय बैडमिंटन के खेल में एक ऐसा नाम है जिसने विश्व पर भारत का नाम रोशन किया। 5 जुलाई 1995 को जन्मी सिंधु भारत के लिए बैडमिंटन में सबसे ज्यादा उपलब्धि हासिल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधु ने 2012 में 17 साल की कम उम्र में BWF विश्व रैंकिंग के शीर्ष 20 में स्थान बनाई। BWF विश्व चैंपियनशिप में उनके नाम पांच पदक हैं, यह उपलब्धि हासिल करने वाली चीन की झांग निंग के बाद केवल दूसरी महिला हैं। 2016 के रियो ओलंपिक में एक रजत पदक जीतने के साथ वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीते हैं।
पुरस्कार
साल | अवार्ड |
2013 | अर्जुन अवार्ड |
2015 | पद्म श्री |
2016 | खेल रत्न अवार्ड |
2020 | पद्म भूषण पुरस्कार |
3. मैरी कॉम-
मैरी कॉम ने खेल के मैदान तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है। वह एक मुक्केबाज, राजनीतिज्ञ और संसद सदस्य, राज्य सभा सदस्य हैं। वह छह बार वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। इसके अलावा, वह आठ विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली एकमात्र मुक्केबाज (पुरुष या महिला) हैं। 2012 में वह फ्लाईवेट वर्ग के लिए क्वालीफाई करने और कांस्य पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं।
मैरी कॉम ने इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा महिला लाइट फ्लाईवेट वर्ग की शीर्ष रैंक भी हासिल की है। वह
2014 के एशियाई खेलों और 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं। उनके पास छह बार एशियाई एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन बनने का रिकॉर्ड भी है।
पुरस्कार
साल | अवार्ड |
2003 | अर्जुन अवार्ड |
2006 | पद्म श्री |
2009 | खेल रत्न अवार्ड |
2013 | पद्म भूषण पुरस्कार |
2020 | पद्म विभूषण पुरस्कार |
4. अवनि लेखरा-
8 नवंबर 2001 को जन्मीं अवनी लेखरा एक भारतीय पैरालिंपियन और राइफल शूटर हैं। उन्होंने टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में स्वर्ण पदक और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीता था। वह वर्तमान में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में नंबर 2 पर हैं। वह एकल पैरालंपिक खेलों में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
पुरस्कार
साल | अवार्ड |
2021 | खेल रत्न अवार्ड |
2022 | पद्म श्री अवार्ड |
5. मीराबाई चानू-
8 अगस्त, 1994 को जन्मी सेखोम मीराबाई चानू एक भारतीय वेटलिफ्टर (भारोत्तोलक) हैं। उन्होंने एक से अधिक अवसरों में अपने देश का नाम गौरवान्वित किया है। मीराबाई चानू ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था। उन्होंने एक से अधिक बार राष्ट्रमंडल खेलों में विश्व चैंपियनशिप और पदक जीते हैं।
पुरस्कार
साल | अवार्ड |
2018 | खेल रत्न अवार्ड |
2018 | पद्म श्री अवार्ड |