पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा, 20-20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल बना सकते हैं भारत के लिए सर्वाधिक रन

आकाश चोपड़ा का मानना है कि केएल राहुल 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
KL Rahul: (Image Source: Twitter)

KL Rahul: (Image Source: Twitter)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में लगातार फ्लॉप रहने के बाद आखिरकार केएल राहुल ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के दूसरे अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया। राहुल ने 55 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद भारतीय फैन्स को उम्मीद हो गई है कि वह 20-20 वर्ल्ड कप में भी अपना जलवा दिखाएंगे।

Advertisment

इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी केएल राहुल में काफी विश्वास दिखा रहे हैं और उनका मानना है कि केएल राहुल 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं।

केएल राहुल को मिलेगा फायदा

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियां राहुल के खेलने की शैली के अनुकूल है। वह उछाल, ट्रैक और गति पसंद करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्हें वही मिलेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए आगे चलकर केएल राहुल को फायदा होगा।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'केएल राहुल 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। उनके पास 20 ओवरों तक बल्लेबाजी करने का अवसर है। उनके पास अंत तक बल्लेबाजी करने का हुनर है। ऑस्ट्रेलिया की पिचें उनके लिए बहुत उपयुक्त होंगी, क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी।'

Advertisment

अर्शदीप निभाएंगे कठिन ओवरों में गेंदबाजी की भूमिका

उन्होंने कठिन ओवरों में गेंदबाजी की भूमिका निभाने के लिए अर्शदीप सिंह को चुना। उनका मानना ​​है कि यह युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों का फायदा उठाएगा, क्योंकि वहां की पिचें अक्सर गति और उछाल प्रदान करती हैं।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, 'मुझे विश्वास है कि यह अर्शदीप सिंह होंगे। वह नई गेंद से गेंदबाजी करने जा रहे हैं और डेथ ओवरों में भी। यह भी संभावना है कि बीच के ओवरों में भी उन्हें गेंद दी जा सकती है। वह ऑस्ट्रेलिया में पिचों और बड़े मैदानों को पसंद करेंगे।'

T20-2022 T20 World Cup 2022 General News India Cricket News KL Rahul