in ,

‘आली रे आली कैप्टन आली’, महिला ऑक्शन में मुंबई ने हरमनप्रीत कौर पर लगाई बोली तो फैंस खुशी से झूमे

भारतीय कप्तान को मुंबई फ्रेंचाइजी ने 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

महिला टी-20 लीग का पहला सीजन इस साल मार्च में होने वाला है। टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। इसी क्रम में 13 फरवरी यानि आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। जहां 409 खिलाड़ियों पर पांच फ्रेंचाइजी द्वारा बोली लगाई जा रही है।

इस ऑक्शन में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत के नाम पर भी बोली लगी। ऑक्शन से पहले ही यह खबर थी कि इस भारतीय महिला बल्लेबाज के लिए फ्रेंचाईजी काफी ज्यादा बोली लगाने वाली हैं। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक उन पर बोली नहीं लगी। उन्होंने ऑक्शन के लिए सबसे उच्चतम बोली 50 लाख रुपये बेस प्राइस रखी थी।

भारतीय कप्तान को मुंबई फ्रेंचाइजी ने 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हरमनप्रीत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई और यूपी के बीच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में मुंबई ने बाजी मार ली और उन्हें अपने दल में शामिल किया।

मुंबई द्वारा हरमनप्रीत कौर के खरीदे जाने का बाद मुंबई टीम के फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने तरह-तरह कमेंट्स और मीम्स शेयर किए।

यहां देखें फैन्स के रिएक्शन्स

 

 

 

 

 

कौर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल का प्रद्शन करते हुए अभी तक 124 वनडे मुकाबलों में 38.18 की औसत से 3382 रन बनाए हैं। वहीं 146 टी-20 मैचों में उन्होंने 28.26 की औसत से 2940 रन बनाए हैं।

हाल ही में खेली गई दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 4 मुकाबलों में 136.25 के स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए।

SMRITI MANDHANA स्मृति मंधाना

‘अंबानी भी नहीं खरीद पाया’ स्मृति मंधाना पर लगी महिला ऑक्शन की सबसे बड़ी बोली तो फैंस का आया रिएक्शन

Renuka Singh (Image Source: Twitter)

‘यार बैंगलोर को सपोर्ट करना पड़ेगा अब तो’ ऑक्शन में बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने रेणुका सिंह ठाकुर को खरीदा तो फैन्स हुए खुशी से पागल