/sky247-hindi/media/post_banners/WDoOWiwAB57hkFxbbxa0.png)
Team India (Image Credit- Twitter)
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी शनिवार को खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में सूर्यकुमार यादव के ताबड़तोड़ शतक के बदौलत 229 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 137 रन पर ढेर कर दिया। इस प्रकार भारत ने तीसरा मुकाबला 91 रनों से जीता और साथ ही सीरीज में भी 2-1 से जीत हासिल की।
भारत के सीरीज जीतने के बाद, भारतीय प्रशंसकों ने तुरंत सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स शेयर करने लगे। आइए देखें फैंस के वो मजेदार रिएक्शन
आइए देखें ट्रेंडिंग मीम्स
Arshdeep coming back with 3 wicktes today #INDvSL pic.twitter.com/u49GeexnMS
— memes_hallabol (@memes_hallabol) January 7, 2023
Shanaka finally gets out, Indian fans: #INDvSL #Shanaka pic.twitter.com/r61Y7UgKLE
— Ana de Armas stan (@abhithecomic) January 7, 2023
#SuryakumarYadav#INDvSL #UmranMalik pic.twitter.com/TUmktMiY47
— Prakhar (@prakharshubham) January 7, 2023
#INDvSL #SuryakumarYadav #BCCISelectionCommittee @ShubmanGill @klrahul pic.twitter.com/XPqhJLKJWP
— Ravi Tiwari (@RaviTiw786012) January 7, 2023
Yes, even I don’t have any words to describe @surya_14kumar ‘s innings 💯 #INDvSL 😳😱🤯 pic.twitter.com/VoHDLkgZfA
— Gaurav Kapur (@gauravkapur) January 7, 2023
The thing which we love the most in an opener is he playing the maiden over in powerplay and guess what Professor KL and his successor Shubhman Gill both have mastered this skill😍🙈 #INDvSL pic.twitter.com/Eb3NMy6P5S
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) January 7, 2023
Suryakumar Yadav what a player🙏
— Ashutosh Srivastava 🇮🇳 (@sri_ashutosh08) January 7, 2023
Surya Kumar Yadav in today's T20I match at Rajkot be like 🔥 #SuryakumarYadav #SKY #INDvSL pic.twitter.com/oFVAjCFzwf
Playing T20I cricket in video game mode 🎮#INDvSL | @surya_14kumar pic.twitter.com/CswDeGw4ma
— CricTracker (@Cricketracker) January 7, 2023
Another powerful performance by Rahul!!!#tigerexch #INDvSL #T20 pic.twitter.com/L8Qm3whOsH
— Tigerexch (@tigerexch) January 7, 2023
#SriLanka fans reaction when #SuryaYadav batting#INDvSL #surya42 #SuryaKumarYadavCentury #BORNPINKinBANGKOK #IkVertrek #TheMaskedSinger pic.twitter.com/EgwwZZWfUx
— narendra singh (@sanjucricmemes) January 8, 2023
When Tennis Ball Player Play with leather ball Apna shot Alag hai 😎#SuryaKumarYadavCentury #INDvSL #SuryakumarYadav pic.twitter.com/5kPyh5FAvj
— Aman Jha (@amanjha00007) January 8, 2023
Suryakumar Yadav turned the YouTube thumbnails into reality...#INDvSL pic.twitter.com/lCNA5d3Nv6
— Ishan Pathak (@16Ishan) January 8, 2023
@daniel86cricket haan vi aagya swaad? #INDvSL pic.twitter.com/GNevC71lOD
— Kush (@thinqaboutitt) January 8, 2023
T20I me test khelne ka ghamand hai.😎 #BCCI #INDvSL #SKY #Gill pic.twitter.com/E1UfxRty68
— The Destroyer (@TheDest18572259) January 8, 2023
कल के मैच को देखकर बहुत लोगों ने अपने बाप बदल लिए होंगे।#INDvSL #SuryakumarYadav #RohitSharma
— Shailendra Maurya (@smaurya08) January 8, 2023
कैसा रहा मैच का हाल?
भारत की इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 112 रन की पारी खेली। उनकी आतिशी पारी की वजह से ही टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 229 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में मेहमान टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर ही ढेर हो गई।
श्रीलंका के लिए उनके सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (25) ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत दिलाई लेकिन पारी के पांचवें ओवर में अक्षर पटेल ने जब मेंडिल को आउट किया तो टीम को बड़ा झटका लगा। पहले विकेट के बाद तो जैसे बारी-बारी से विकेट गिरते ही रहे। इस बीच श्रीलंका को सबसे ज्यादा मुश्किल में चहल ने डाला।
चहल ने 10वें और 12वें ओवर में चरित असालंका (19) और धनंजया डिसिल्वा (22) को पवेलियन की राह दिखाई। फिर हार्दिक, उमरान और अर्शदीप ने मेहमान टीम के मिडिल ऑर्डर और टेल-एंडर्स को ध्वस्त कर दिया। इस तरह पूरी श्रीलंकाई टीम 137 रन पर ही सिमट गई। भारत के लिए अर्शदीप ने 3, पांड्या-उमरान-चहल ने 2-2 विकेट और अक्षर पटेल ने एक विकेट झटका।
भारत की अच्छी शुरुआत नहीं हुई थी
इससे पहले, टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन एक रन बनाकर जल्द पवेलियन लौट गए। हालांकि अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रहे राहुल त्रिपाठी ने आतिशी पारी खेली और मात्र 16 गेंदों में 35 रन ठोक डाले। गिल और राहुल के बीच 49 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद शुभमन गिल को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए तेजतर्रार 111 रन जोड़े। हालांकि 46 के निजी स्कोर पर हसरंगा ने गिल को चलता किया।
फिर हार्दिक पांड्या (4 रन) और दीपक हुड्डा (4 रन) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके लेकिन अक्षर पटेल ने सूर्या का अक्षरश: साथ दिया। दोनों ने आखिरी के तीन ओवर में 39 रन बटोरे और टीम का स्कोर 228 रन तक पहुंचा दिया। इस बीच सूर्यकुमार ने अपने टी20 करियर का तीसरा शतक जड़ा। सूर्या 112 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अक्षर पटेल 9 गेंदों में 21 रन पर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने दो विकेट झटके, जबकि राजिथा, करुणारत्ने और हसरंगा को एक-एक सफलता मिली।