अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के बाद पंजाब किंग्स और मुंबई पुलिस के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

पंजाब किंग्स ने ट्विटर अकाउंट ने से मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया कि ' मिडिल स्टंप टूटने के कारण हम मामला दर्ज करना चाहते हैं

author-image
Manoj Kumar
New Update
ARSHDEEP SINGH

ARSHDEEP SINGH

आईपीएल 2023 में 22 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने -सामने थी। इस रोमांचक मुकाबले को पंजाब ने 13 रनों से अपने नाम किया था, जिसमे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और कप्तान सैम करन ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisment

मैच के दौरान अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की मिसाल पेश करते हुए आखिरी ओवर में मुंबई के दो बल्लेबाजों को बोल्ड करते हुए दो बार स्टंप भी तोड़ दिए। मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स ने मजेदार तरीके से मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। उसके बाद मुंबई पुलिस ने ट्वीट का मजेदार जवाब दिया। अब दोनों के ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पंजाब किंग्स और मुंबई पुलिस के बीच फनी नोकझोंक हुई वायरल

मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, 'हे मुंबई पुलिस हम मामला दर्ज करना चाहते हैं।' मुंबई पुलिस ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'कानून तोड़ने पर कार्रवाई की संभावना है, स्टंप्स पर नहीं।'

Advertisment

दोनों के बीच हुई यह नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग भी जमकर मजे लेते नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि, 'स्टंप के साथ स्टेडियम में जो हजारों मुंबई के फैंस के दिल टूटे हैं वो क्राइम नहीं है क्या?' इस तरह के कई मजेदार कमेन्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिले। 

मैन ऑफ द मैच का खिताब के हकदार अर्शदीप- सैम करन

शिखर धवन की गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा कि अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के लिए वो मैन ऑफ द मैच खिताब के अधिक हकदार हैं। अर्शदीप ने गजब की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। हालांकि सैम करन ने मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 55 रन बनाए थे, जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

Advertisment

देखिए पंजाब किंग्स और मुंबई पुलिस के बीच हुई नोकझोंक पर फैंस के रिएक्शन

 

 

Indian Premier League Cricket News Twitter Reactions Punjab INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Arshdeep Singh General News