अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के आधिकारिक नाम की घोषणा!, मैदान में इस नाम से उतरेगी टीम

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है। अब ये फ्रेंचाइजी अहमदाबाद टाइटन्स के नाम से जानी जाएगी।

author-image
Justin Joseph
New Update
Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter)

Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2022 संस्करण के मार्च महीने के अंत में शुरू होने की संभावना है। वहीं इस साल दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। इस बीच अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है। अब ये फ्रेंचाइजी अहमदाबाद टाइटन्स के नाम से जानी जाएगी। इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने टीम के आधाकारिक नाम की घोषणा की थी, जो लखनऊ सुपर जायंट्स है।

Advertisment

हार्दिक पांड्या करेंगे अहमदाबाद की कप्तानी

बता दें कि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को ऑक्शन से पहले चुना है। फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये में पहले खिलाड़ी के तौर पर खरीदा है। वहीं राशिद खान को भी उतनी राशि में खरीदा गया। जबकि शुभमन गिल को 8 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया।

फिलहाल मेगा ऑक्शन में जाने से पहले अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के पास अब 52 करोड़ रुपये का पर्स है। अहमदाबाद की टीम में विक्रम सोलंकी क्रिकेट निदेशक हैं, जबकि गैरी कर्स्टन बल्लेबाजी कोच होंगे। वहीं आशीष नेहरा मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे।

इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन से पहले केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया। केएल राहुल टीम के कप्तान होंगे। एंडी फ्लावर मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे, जबकि गौतम गंभीर को टीम का मेंटोर बनाया गया है।

Advertisment

12 और 13 फरवरी को होगा मेगा ऑक्शन

इस बीच मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने वाली है। मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 228 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है, जबकि 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं, एसोसिएट देशों से सात खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाने ऑक्शन में उतरेंगे। इस बार मेगा ऑक्शन में क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, मिचल स्टार्क सहित कई प्रमुख खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि इन्होंने ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Hardik Pandya