in

IPL के चक्कर में अंबानी ने बर्बाद कर दी अरबों की कंपनी, ऐसा ही चलता रहा तो लग सकता है ताला

अंबानी Hotstar की कंपनी पर लगवा देगी ताला 

IPL AMBANI अंबानी hotstar

इंडियन टी-20 लीग 2023 को शुरू हुए डेढ़ महीने हो चुके हैं और टूर्नामेंट का बुखार सबके सर पर चढ़ गया है। इस बार फैंस और भी ज्यादा खुश हैं क्योंकि उन्हें IPL फ्री में देखने को मिल रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट की डिजिटल व्यूअरशिप भी तेजी से बढ़ी है। गौरतलब है कि पहले इस IPL की मीडिया डिजिटल राइट्स HOTSTAR के हाथों में थी और वह IPL दिखाने के लिए सब्स्क्रिप्शन चार्ज करते थे। जो शायद बहुत से लोगों के लिए देना आसान नहीं था।

 IPL: अंबानी Hotstar की कंपनी पर लगवा देगी ताला

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सफलतापूर्वक लाइव स्ट्रीम के बाद रिलायंस कंपनी अपने Jio Cinema एप के साथ स्पोर्ट्स लाइव स्ट्रीमिंग के मार्केट में तहलका मचा रही है। रिलायंस अब अपने Jio Cinema एप पर IPL 2023 की लाइव स्ट्रीम फ्री में कर रही है।

रिलायंस के स्वामित्व वाली Viacom 18 ने IPL के साल 2023 से 2027 तक के डिजिटल मीडिया राइट्स 23,758 करोड़ रुपये की भारी राशि में खरीदे थे।

बता दें कि, यह सीजन 4K रेजोल्यूशन (ultraHD ) में ऑनलाइन उपलब्ध है। अब तक, केवल भारत में Disney+ Hotstar का सब्स्क्रिप्शन रखने वाले लोग ही IPL के मैच देख सकते थे। नतीजतन, Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर प्रीपेड प्लान पेश करते थे जिनमें Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन शामिल होता था। HOTSTAR अपनी मनमानी चला रहा था और यूजर कुछ कर भी नहीं सकते थे। लेकिन अब अंबानी ने HOTSTAR को उसकी असली औकात दिखाई है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है कि HOTSTAR ने जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक 46 लाख सब्स्क्राइबर खो दिए हैं।

इस खबर पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आए हैं-

इस बार पंजाबी और भोजपुरी में भी हो रही कमेंट्री!

आईपीएल 2023 संस्करण के लिए हिन्दी इंग्लिश कमेंट्री के साथ पंजाबी और भोजपुरी कमेंट्री भी शामिल है। गौरतलब है कि अंबानी जिस भी फील्ड में हाथ डालते हैं वह वहां के राजा बन जाते हैं। हमने देश में टेलीकॉम कंपनियों के साथ भी यही होते देखा है, जिओ सिम के आने के बाद कई कंपनियों में ताले लग गए।

DHONI धोनी

3 मौके जब दर्द में कराहते हुए भी एमएस धोनी ने गेंदबाजों की उड़ा दी थी धज्जियां

IRFAN PTHAN WITH MS DHONI

‘घायल शेर और भी खतरनाक होता है’, धोनी की घुटने पर आइस पैक लगाए इरफान पठान के साथ वायरल हुई तस्वीर पर फैन्स के आए ऐसे रिएक्शन