Advertisment

"अंबानी चाचा के पैसे खत्म हो गए.." मुंबई की टीम को मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार तो फैंस ने उड़ाया मजाक

महिला टी-20 लीग 2023 का 18वां मुकाबला मुंबई महिला टीम और दिल्ली महिला टीम के बीच खेला गया। मुंबई ने इस मैच में भी ..।

author-image
Manoj Kumar
New Update
मुंबई दिल्ली

महिला टी-20 लीग 2023 का 18वां मुकाबला मुंबई महिला टीम और दिल्ली महिला टीम के बीच खेला गया। मुंबई ने इस मैच में भी हार का स्वाद चखा और टूर्नामेंट की लगातार दूसरी हार का सामना किया। मैच की बात करें तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनकी रणनीति काम आई।

Advertisment

दिल्ली ने मुंबई के 20 ओवर में 8 विकेट झटकाए और इसके साथ ही उन्हें रन बनाने से भी रोका। पूरे 20 ओवर के खेल में मुंबई सिर्फ 109 रन ही बना पाई। इसके जवाब में दिल्ली ने मात्र 1 विकेट खोया और सिर्फ 9 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। और 9 विकेट से जीत दर्ज की

पहले गेंदबाजी फिर बल्लेबाजी- दिल्ली ने दोनों में दिखाया दम

मुंबई के दिए 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। हालांकि, मुंबई को पहली सफलता हेली मैथ्यूज ने दिलाई। उन्होंने यास्तिका भाटिया के जरिए शेफाली वर्मा को स्टंप आउट किया। शेफाली 15 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुई, उन्होंने अपनी इस धुआंधार पारी में 1 छक्के और 4 चौके की मदद से 220 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

Advertisment

हालांकि, इसके बाद दिल्ली नहीं रुकी क्योंकि शेफाली ने आधा काम पहले ही कर दिया था। एलिस कैप्सी (38*)ने मेग लैनिंग (32*) के साथ मिलकर मैच को खत्म किया। मात्र 9 ओवर में दिल्ली ने मुंबई को हराकर फाइनल की रेस में नंबर 1 स्थान पर पहुँच गई।

मुंबई की बल्लेबाजी फिर हुई धवस्त

मुंबई ने पूरे सीजन में एक भी टॉस नहीं जीता, इस बार उनके साथ ऐसा ही हुआ। टॉस हारकर वह पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी फ्लॉप हुई। टीम की टॉप 4 बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (5), यास्तिका भाटिया (1), नेट सिवर ब्रंट (0) और अमेलिया कौर मिलकार 15 रन भी नहीं बना पाई। टीम की कप्तान हरमन प्रीत कौर, पूजा वस्त्रकार, वॉन्ग और अमनजोत कौर ने क्रमशः 23, 26, 23 और 19 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से मेरिजेन कैप, शिखा पांडे और जोनासेन ने 2-2 विकेट झटके।

Advertisment

दिल्ली ने मुंबई को 20 ओवर में 8 झटके दिए और उन्हें 109 रन पर ही सीमित कर दिया और यह दिखाया की वह अकेली शेरनी नहीं है इस जंगल में।

आइए देखें फैंस के रिएक्शन

 

 

Cricket News General News Mumbai Delhi Women's T20 League 2023