बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा हुए धोनी के मुरीद, कहा- खुशी है कि हमारे पास भी 'माही' है

आनंद महिंद्रा ने धोनी की सराहना करते हुए ट्वीट किया, अब मैं खुशी के साथ यह कह सकता हूं कि महिंद्रा में 'माही' शब्द जुड़ा हुआ है।

author-image
Justin Joseph
New Update
MS Dhoni. (Image Source: BCCI/IPL)

MS Dhoni. (Image Source: BCCI/IPL)

इंडियन टी-20 लीग 2022 के 33वें मैच में महेंद्र सिंह धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने चेन्नई को दूसरी जीत दिलाई। उन्होंने आखिरी ओवर में चार गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। धोनी के इस पारी को देख खेल प्रशंसकों और विशेषज्ञों ने उनकी खूब सराहना की। इसी क्रम में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी धोनी प्रशंसा की।

Advertisment

मुंबई के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एमएस धोनी ने नाबाद 13 गेंदों में 28 रन बनाए। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। उनादकट ने पहली गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद अगली गेंद पर ब्रावो ने सिंगल लिया। फिर महेंद्र सिंह धोनी ने अगली चार गेंदों पर 16 रन बनाते हुए चेन्नई को तीन विकेट से जीत दिलाई।

धोनी की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। कई यूजर्स ने कहा कि धोनी अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं, तो कई यूजर्स ने उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की मांग की। हालांकि इस बीच एक ट्वीट ने सभी का ध्यान खींचा, जो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का था। उन्होंने धोनी की सराहना करते हुए ट्वीट किया, अब मैं खुशी के साथ यह कह सकता हूं कि महिंद्रा में माही शब्द जुड़ा हुआ है।

 

लगातार सात मैच हारने वाली पहली टीम मुंबई

Advertisment

चेन्नई के खिलाफ हार के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट में लगातार सातवीं हार मिली है। इस प्रकार वह पहली टीम हो गई है, जिसे सात मैचों में लगातार हार मिली हो। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म भी टूर्नामेंट में अच्छा नहीं रहा है। चेन्नई के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद वह इंडियन टी-20 लीग इतिहास में सबसे अधिक (14 बार) शू्न्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं।

इससे पहले तिलक वर्मा की 43 गेंदों में 51 रनों की पारी ने मुंबई को 155 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। धोनी 13 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai MS Dhoni Chennai