Advertisment

एक ही स्कूल में पढ़ चुकी हैं स्टार क्रिकेटरों की पत्नियां: एक एक्ट्रेस तो दूसरी है प्रोड्यूसर: अंदाजा लगाइए कौन...

इस बार 2 हस्तियों की तस्वीर वायरल हुई है। आपको बता दें कि यह खिलाड़ियों की तस्वीर नहीं बल्कि स्टार क्रिकेटर की पत्नियों की है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
VIRAT KOHLI ANUSHKA SHARMA SHAKSHI DHONI MS DHONI

Anushka Sharma & Shakshi Dhoni: साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा के बचपन की तस्वीर: फैंस अपने पसंदीदा हस्तियों की बचपन की तस्वीरों को देखने के लिए काफी उत्सुक होते हैं। चाहें वह हस्ती कोई एक्टर हो या फिर कोई खिलाड़ी। फैंस कोशिश करते हैं कि कैसे भी करके उन्हें उनके आइडल की तस्वीर हाथ लग जाए। इसके लिए वह उस खिलाड़ी या एक्टर के सोशल मीडिया से लेकर पूरा इंटरनेट खंगाल डालते हैं और कुछ न कुछ निकाल ही लेते हैं।

Advertisment

ऐसा पहले से चलते आ रहा है जब फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी या एक्टर की तस्वीरें मिली हो और वह चंद सेकंड में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई है। ये बात हम आपको इसलिए बता रहे हैं कि इस बार 2 हस्तियों की तस्वीर वायरल हुई है और दोनों का कनेक्शन क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड से भी है। आपको बता दें कि यह खिलाड़ियों की तस्वीर नहीं बल्कि स्टार क्रिकेटर की पत्नियों की है। इन दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की और बाद में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

दोनों ने थामा भारतीय कप्तानों का हाथ

ये दोनों बचपन की दोस्त हैं। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले स्टार क्रिकेटर से शादी की। हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह धोनी की। बता दें कि उनके बचपन की एक फोटो वायरल हुई है। गौरतलब है कि बचपन की इन दो सहेलियों में से एक साक्षी सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से शादी की है। वहीं, अनुष्का शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से शादी की है।

Advertisment

आपको शायद हैरानी होगी की क्रिकेटरों के जरिए मिलने से पहले साक्षी और अनुष्का की मुलाकात हुई थी और ये दोनों बचपन की दोस्त हैं।

कैसे मिली दोनों के बचपन की तस्वीरें?

Anushka Sharma & Shakshi Dhoni: इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा, करनेश शर्मा और साक्षी सिंह की साथ में एक तस्वीर सामने आई है। असम में ये तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

आइए देखें Anushka Sharma & Shakshi Dhoni के बचपन की तस्वीर

बॉलीवुड में काफी मशहूर होने वाली अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। दूसरी ओर, साक्षी सिंह धोनी धोनी एंटरटेनमेंट के माध्यम से आने वाली पहली फिल्म 'LGM' के लिए एक निर्माता के रूप में फिल्मों की दुनिया में कदम रख रही हैं।

Cricket News Virat Kohli India General News MS Dhoni Indian Premier League