6 नवंबर 2022 को, पाकिस्तान चल रहे 20-20 विश्व कप में एडिलेड में बांग्लादेश का सामना कर रहा है। हालांकि, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स से मुकाबला किया जहां उन्हें करारी हार मिली। हैरान करने वाली बात यह रही की साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही।
इस ग्रुप में पाकिस्तान और बांग्लादेश उम्मीद कर रहे थे की नीदरलैंड्स साउथ अफ्रीका को हरा दे ताकि दोनों टीमों में से विजेता टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल जाए। उम्मीद ज्यादा यह की जा रही है की पाकिस्तान भारत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाएगा।
नीदरलैंड्स की पारी
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर नीदरलैंड को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। डेविड मिलर ने प्लेइंग इलेवन में वापसी की क्योंकि वह पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेम से चूक गए थे। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी और 8.3 ओवर में 58 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। फिर टॉम कूपर ने 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद कॉलिन एकरमैन ने 26 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों सहित 41* रन बनाए। उन्होंने 157.69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके।
साउथ अफ्रीका की पारी
जवाब में, दक्षिण अफ्रीका ने फिर से चोक कर गई और 20 ओवर में आठ विकेट पर केवल 145 रन ही बना पाई। कोई भी बल्लेबाज महत्वपूर्ण योगदान देने में कामयाब नहीं हुआ, और वह लक्ष्य से 13 रन पीछे रह गए। रिले रूसो अपनी टीम के लिए 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसमें उनके दो चौके शामिल थे। नीदरलैंड की ओर से ब्रैंडन ग्लोवर ने अपने दो ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट झटके।
कॉलिन एकरमैन ने अपनी 41* रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। लेकिन, प्रोटियाज की चौंकाने वाली हार को देखकर पाकिस्तान के फैंस फूले नहीं समाए। उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया क्योंकि पाकिस्तान के विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ गई है। अब सारा खेल पाकिस्तान के हाथ में है।
आइए एक नजर डालते हैं पाकिस्तान फैंस के ट्विटर रिएक्शन पर
Utho Anarkali, Pakistan ka Semifinal k liye qualify krny ka phr se chance ban gaya.. 😆🇵🇰✌️♥️#SAvsNED#PAKvsBAN pic.twitter.com/IQdP66ZqjC
— Abrar Ahmad 🇵🇰 (@_Abrar_Ahmad) November 6, 2022
To watch world cup miracles you have to get up at 5am on a Sunday to watch other teams play. And it has happened. Pakistan to the Semis. #Believe pic.twitter.com/0r2NoRQZmg
— M. Jibran Nasir 🇵🇸 (@MJibranNasir) November 6, 2022
Pyare Pakistanion I know Pakistan still has to play Bangladesh. And InshAllah we will win. That's why the "#Believe." Now go enjoy the match. 🙂
— M. Jibran Nasir 🇵🇸 (@MJibranNasir) November 6, 2022
Zaleel hona ka ek aur mauka mila h ab Pakistan ko… Lets enjoy cricket. Jo bhi hoga dekha jayega… Good to see more interesting matches now
— Prabhat Singh ❁ (@iampbdawn) November 6, 2022
Pakistan is officially OUT OF THE COFFIN after #SAvsNED
Time to rock in #PAKvsBAN pic.twitter.com/k1Tn4oufMr— Safi Saif (@safisaif19) November 6, 2022
Liton plays well against India always,but chances are pakistan making to semis after the upset of #savsned.
Waiting #Indvspak final #T20WorldCup2022— Mohammed Shakeer (@neninthe56) November 6, 2022
Come on Pakistan🇵🇰
Let's win😍
Ya Allah🤲#PAKvsBAN #INDvsZIM semis#SAvsNED pic.twitter.com/Sae0kgRPGg— Rimsha Almas🇵🇰 (@rimshaalmas1) November 6, 2022
I will be very happy If Pakistan losses against Bangladesh and gets fuxin out of tournament 😒#PAKvsBAN #PAKvIND #savsned #T20worldcup22
— Divyansh Shukla (@Divyansh_5hukla) November 6, 2022
If Bangladesh wins Today, then Pakistan will be out of Super 12 for the 4th Time in the same series 😀#SAvsNED
— चक्रपाणि द्विवेदी (@TheCHAKRAPANI) November 6, 2022