'अर्जुन तेंदुलकर लकी है भाई', मुंबई इंडियंस ने KKR को 5 विकेट से हराया तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

मुंबई इंडियंस (MI) IPL के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 5 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।

author-image
Justin Joseph
New Update
MI vs KKR, IPL 2023 (Image Source: Twitter)

MI vs KKR, IPL 2023 (Image Source: Twitter)

मुंबई इंडियंस (MI) IPL के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 5 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने मुंबई के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे एमआई ने 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisment

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह मुंबई की सूर्यकुमार यादव ने की और रोहित इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलें। सूर्यकुमार ने टॉस जीता और कोलकाता को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। वेंकटेश कोलकाता के लिए शतक लगाने के वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले ब्रैंडन मैकुलम ने कोलकाता के लिए पहले सीजन में शतक लगाया था।

आसानी से हासिल किया लक्ष्य

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन उतरे। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा 20 और इशान किशन 58 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला।

Advertisment

दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए मैच लगभग मुंबई के पक्ष में कर दिया। तिलक 30 रन और सूर्यकुमार यादव 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हुए। अंत में टिम डेविड ने 13 गेंदों में नाबाद 24 रनों की पारी खेली। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने आज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू करवाया। उन्होंने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और 17 रन खर्च किए।

यहां देखिए फैन्स के रिएक्शन

Indian Premier League General News Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Mumbai Kolkata Ishan Kishan