इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वाट संग लंच डेट पर गए अर्जुन तेंदुलकर!

दरअसल मुंबई के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को मंगलवार को इंग्लिश क्रिकेटर डेनिएल वाट की इंस्टाग्राम स्टोरी पर देखा गया।

author-image
Justin Joseph
New Update
Arjun Tendulkar and Danielle Wyatt. (Image Source: Twitter)

Arjun Tendulkar and Danielle Wyatt. (Image Source: Twitter)

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। जब इंडियन टी-20 लीग 2022 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, तब भी चर्चा का विषय बने रहे। इसके बाद पिता ने उन्हें सलाह भी दी थी। वह रणजी ट्रॉफी में भी मुंबई की ओर से नहीं खेले और इन दिनों वह इंग्लैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में अर्जुन को इंग्लैंड की एक महिला क्रिकेटर के साथ देखा गया है।

Advertisment

दरअसल मुंबई के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को मंगलवार को इंग्लिश क्रिकेटर डेनिएल वाट की इंस्टाग्राम स्टोरी पर देखा गया। वाट ने लंदन के एक रेस्टोरेंट में लंच करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की। देखते ही देखते अर्जुन तेंदुलकर के साथ डेनियल वाट की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इंग्लिश महिला क्रिकेटर पिछले काफी समय से अर्जुन के संपर्क में हैं और इससे पहले भी दोनों को एक साथ देखा जा चुका है।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को इस साल इंडियन टी-20 लीग में मुंबई फ्रेंचाइजी ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई ने उन्हें पिछले साल भी खरीदा था, लेकिन उस समय अर्जुन को ब्रेस प्राइस 20 लाख रुपये मिले थे। हालांकि, दो बार टीम में शामिल होने के बाद भी अर्जुन तेंदुलकर को अब तक मुंबई की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है।

विराट कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज

वहीं डेनियल वाट की बात करें तो 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने इंग्लैंड के लिए 93 वनडे और 124 टी-20I मैचों में हिस्सा लिया है। वह 2014 में उस समय सुर्खियों में आईं जब उन्होंने विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि, वाट का ये सपना पूरा नहीं हो सका। वह इससे पहले कोहली और अर्जुन के साथ तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। बता दें कि डेनियल अर्जुन तेंदुलकर से 9 साल उम्र में बड़ी हैं और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सीनियर प्लेयर हैं।

Advertisment

डेनियल ने इससे पहले बताया था कि वह पहली बार अर्जुन से कैसे मिली। वाट ने बताया था कि वह 10 वर्षीय अर्जुन को नेट्स में गेंदबाजी करती थी, जो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एमसीसी के युवाओं का हिस्सा था। जब वह पहली बार अर्जुन से मिलीं तो उन्होंने अर्जुन को बहुत छोटा बताया, लेकिन साथ ही अर्जुन की तेज गेंदबाजी के लिए उनकी प्रशंसा भी की थी।

Cricket News India General News