अर्शदीप सिंह ने जिन 2 विकेटों को तोड़ा उसकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश, बदले में खरीद सकते हैं ब्रांडेड कार

अपनी गेंदबाजी के कहर से अर्शदीप सिंह ने न केवल पंजाब को मुकाबले में जीत दिलवाई, साथ ही करीब 60 लाख के दो मिडिल स्टंप भी तोड़ डाले।

author-image
Manoj Kumar
New Update
ARSHDEEP SINGH

ARSHDEEP SINGH

आईपीएल का 31वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। इस हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब ने मुंबई को 13 रनों से हराया। पंजाब के कप्तान सैम करन को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। हालांकि, इस मुकाबले में पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दो बल्लेबाजों को बोल्ड करते हुए मिडिल स्टंप भी तोड़े थे।

Advertisment

अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी ने किया आईपीएल का भारी नुकसान

अपनी गेंदबाजी के कहर से अर्शदीप सिंह ने न केवल पंजाब को मुकाबले में जीत दिलवाई, साथ ही करीब 60 लाख के दो मिडिल स्टंप भी तोड़ डाले। बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टंप के एक जोड़े की कीमत लगभग 30 लाख है। जब एक भी स्टंप टूट जाता है, तो पूरा सेट बेकार हो जाता है। अर्शदीप सिंह ने दो मिडिल स्टंप तोड़े थे, जिनकी कीमत 60 लाख के करीब होगी।

दरअसल, अर्शदीप सिंह को आखिरी ओवर में पंजाब के कप्तान सैम करन ने गेंद थमाई। वहीं मुंबई को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 15 रनों की दरकार थी। सामने टीम डेविड खेल रहे थे, टीम ने पहली गेंद पर एक रन चुराकर स्ट्राइक तिलक वर्मा को दे दी। तिलक अगली गेंद पर बीट हुए। अर्शदीप ने ओवर की तीसरी गेंद एकदम ठिकाने पर डालते हुए तिलक को बोल्ड कर दिया था। ब्लॉक होल में डाली गई इस गेंद में मिडिल स्टंप को उखाड़ा ही नहीं, बल्कि तोड़ दिया।

Advertisment

अगली गेंद पर भी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी करने आए नेहाल को भी अर्शदीप ने एक बार फिर वैसे वो ही गेंद डाल कर बोल्ड किया और मिडिल स्टंप को फिर तोड़ दिया। अर्शदीप की इस घातक गेंदबाजी के चलते अगली दो गेंदों पर दो बल्लेबाज और रन आउट होकर लौट गए। और पंजाब ने 13 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

अर्शदीप सिंह की इस घातक गेंदबाजी के बाद सोशल मीडिया पर उन दो गेंदों की वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रही है। लोग स्टंप की कीमत की तुलना पीसीएल के एक सीजन तक से करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो क्लिप पर फैंस के रिएक्शन

Advertisment

 

 

 

 

Indian Premier League Cricket News Twitter Reactions INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Punjab Punjab Kings T20-2023 Mumbai Mumbai Indians Arshdeep Singh General News