Advertisment

ITL 2023: मुंबई टीम की जर्सी रिवील होते ही फैंस बोले, "मेरा कच्छा इससे....है"

मुंबई फ्रेंचाईजी ने भी अपनी जर्सी रिवील की है और फैंस उसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।फैंस को यह जर्सी कैसी लगी आप ही देखिए उन

author-image
Manoj Kumar
New Update
मुंबई रोहित शर्मा MI vs CSK

इंडियन टी-20 लीग की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है और मेगा टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमें धीरे-धीरे अपनी जर्सी रिवील कर रही हैं। हाल ही में लखनऊ फ्रेंचाईजी ने आगामी इंडियन टी-20 लीग के सीजन को लेकर अपनी जर्सी रिवील की थी लेकिन वह ट्रोल्स का शिकार हो गए थे। फैंस को नई जर्सी बिल्कुल पसंद नहीं आई।

Advertisment

ऐसे में अब मुंबई फ्रेंचाईजी ने भी अपनी जर्सी रिवील की है और फैंस उसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस को यह जर्सी कैसी लगी आप ही देखिए उनके रिएक्शन

आपको बता दें कि इस जर्सी को शांतनु और निखिल ने मिलकर डिजाइन की थी। जर्सी में ब्लू और गोल्ड कलर का मिश्रण है। पहली बार, नई जर्सी खरीदने वाले प्रशंसकों को अपनी पसंद के नंबरों के साथ पीछे अपना नाम लिखवाकर इसे इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

इस बार मुंबई टूर्नामेंट में नहीं कर पाएगी दमदार मुकाबला

मुंबई फ्रेंचाईजी के लिए मुसीबतें बढ़ते जा रही हैं। दरअसल, आगामी सीजन के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन से पहले टीम के सीनियर और धुरंधर बल्लेबाजी कायरन पोलार्ड ने रिटायरमेंट ले लिया था।

वहीं, हाल ही में यह पुष्टि हुई है कि टीम के स्टार और तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। हालांकि, टीम इस दुख से उभरी नहीं थी कि उन्हें एक और बड़ा झटका लगा है। हुआ ऐसा कि इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। खबर है कि उनका आगामी इंडियन टी-20 लीग 2023 में खेलना संभव नहीं लग रहा है।

मुंबई ने झाय रिचर्डसन को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ में खरीदा था। टीम में पहले से ही जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज होने के साथ, झाय रिचर्डसन उनके तीसरे तेज गेंदबाज होने जा रहे हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के बाद उन्हें उनका रिपलेसमेंट बताया जा रहा था लेकिन अब वो भी चोटिल हो गए हैं।  यह मुंबई टीम के लिए बड़े झटके के कम नहीं है।

Cricket News General News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai