Advertisment

एमएस धोनी की पहली पिक्चर का वीडियो आते ही फैंस बोले 'FLOP', जानें ऐसा क्यों?

एमएस धोनी को दो साल से अधिक का समय हो गया है जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने अब तक इंडियन

author-image
Manoj Kumar
New Update
Legends league cricket एमएस धोनी Why MS Dhoni cannot play any 'Legends' tournament'

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दो साल से अधिक का समय हो गया है जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने अब तक इंडियन 20-20 लीग से संन्यास नहीं लिया है और इस साल भी फैंस उन्हें चेन्नई फ्रेंचाईजी का नेतृत्व करते देखेंगे। लेकिन धोनी सिर्फ यही तक सीमित नहीं हैं। वह खुद को इस दौरान कई विभिन्न व्यावसायिक कामों से जोड़े रखते हैं।

Advertisment

उनके नए कामों में से एक फिल्म निर्माण है और उन्होंने पहले ही ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ नाम से एक फिल्म निर्माण कंपनी शुरू कर दी है। कंपनी पहले ही रोअर ऑफ द लायन, ब्लेज़ टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। अब, धोनी एंटरटेनमेंट अपनी पहली तमिल फिल्म बना रही है। धोनी बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं और उनकी पहली फिल्म का टाइटल 'लेट्स गेट मैरिड है'।

‘धोनी एंटरटेनमेंट’ ने जारी किया फिल्म का पोस्टर

यह स्टार्स आएंगे फिल्म में नजर

Advertisment

फिल्म की मुख्य भूमिका में सुपरस्टार एक्टर हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक रमेश थामिलामानी हैं। एम एस धोनी की पहली फिल्म का पोस्टर सामने आते ही फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि, कुछ फैंस कह रहे हैं कि यह मूवी फ्लॉप जाएगी और इसका बॉयकॉट होगा। यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसे धोनी की पत्नी साक्षी ने लिखा है।

आइए देखें एमएस धोनी की नहीं फिल्म पर फैंस का रिएक्शन

एमएस धोनी के लिए इंडियन 20-20 लीग हो सकता है आखिरी

सोशल मीडिया पर हाल ही में धोनी की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी जहां वह इंडियन 20-20 लीग 2023 के लिए अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। धोनी की यह तस्वीर देखकर फैंस काफी खुश हैं और वह इस बात की भी प्रार्थना भी कर रहे होंगे की धोनी कुछ और साल घरेलू क्रिकेट खेलें। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी इस साल टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगे या वह अपने फैंस के लिए कुछ और साल घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाएंगे।

Cricket News India General News MS Dhoni