Advertisment

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच सम्मान की लड़ाई कौन जीतेगा? जानें भारत में कब और कहां देख पाएंगे यह मैच

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराकर WTC की ट्रॉफी अपने नाम की है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Ashes 2023

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराकर WTC की ट्रॉफी अपने नाम की है। यह मुकाबला लंदन के ओवल में खेला गया। इंग्लैंड की सरजमीं दोनों देशों के लिए होम ग्राउंड तो नहीं थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले से लेकर आखिरी दिन तक अपना दबदबा बनाए रखा और भारत को मुंह की खानी पड़ी।

Advertisment

अब ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर लंदन में अपना वर्चस्व दोहराने का प्रयास करेगा। यह मुकाबला एशेज का है और 16 से इस सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों देशों के बीच 72 एशेज खेले जा चुके हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 34 बार ट्रॉफी अपने नाम की है और इंग्लैंड ने 32। दोनों के बीच 6 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं। इंग्लैंड के मैदान पर भारत जैसी टीम के खिलाफ WTC ट्रॉफी जीतकर कंगारू टीम भरपूर जोश में होगी। इंग्लैंड के खिलाफ भी वह कुछ उसी जोश के साथ उतरेंगे। इसलिए इंग्लैंड के लिए यह आसान नहीं होने वाला है।

दोनों देशों के बीच यह सीरीज सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है इसलिए Ashes 2023 इस बार  भी और रोमांचक होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको एशेज के पूरे शेड्यूल के बारे में बताएंगे। साथ ही आप भारत में रहकर कब और कहां इस मुकाबले को देख पाएंगे इस बारे में भी बात की जाएगी।

यहां जानें Ashes 2023 को लेकर सभी जानकारी-

Advertisment

Ashes 2023 का शेड्यूल 

  • पहला टेस्ट- एजबेस्टन, बर्मिंघम, 16-20 जून
  • दूसरा टेस्ट - लॉर्ड्स, लंदन 28 जून - 2 जुलाई
  • तीसरा टेस्ट - हेडिंग्ले, लीड्स 6-10 जुलाई
  • चौथा टेस्ट- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर 19-23 जुलाई
  • पांचवां टेस्ट- द ओवल, लंदन, 27-31 जुलाई

आपको बता दें कि, सभी टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होंगे।

Advertisment

Ashes 2023 के मैच भारत में लाइव कैसे देखें?

भारत में, एशेज 2023 के मैच सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 पर प्रसारित किए जाएंगे और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनल भारत में एशेज 2023 का सीधा प्रसारण करेगा। लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

एशेज 2023 के लिए दोनों टीमों का स्कॉड

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कारी , कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मरफी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर।

इंग्लैंड:बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टोंग, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

Test cricket Australia Cricket News General News England Ashes 2023 Ashes