Advertisment

एशिया कप 2022: विराट कोहली अगर लगा देते हैं 3 छक्के तो झोली में गिरेगा यह शानदार रिकार्ड

चल रहे एशिया कप 2022 में अब तक विराट ने दो मैचों में 4 छक्के लगाए हैं। इसमें से तीन छक्के आखिरी गेम में हांगकांग के खिलाफ आए

author-image
Manoj Kumar
New Update
Virat Kohli ( Image Credit: Twitter)

Virat Kohli ( Image Credit: Twitter)

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एशिया कप 2022 में हाई-वोल्टेज भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान आज, रविवार को एक और रिकॉर्ड अपना नाम लिख सकते हैं। कोहली एलीट लिस्ट में शामिल होने के लिए बस 3 छक्के दूर हैं।

Advertisment

भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2022 के सुपर-4 के दूसरे मैच के दौरान इस टूर्नामेंट में फिरसे एक दूसरे से भीड़ने जा रहे हैं। और यह मैच कोहली के लिए एक बड़ा मौका होगा जहां वह रोहित शर्मा के बाद अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं।

कोहली ने वर्तमान में 101 मैचों (93 पारियों) में टी-20 प्रारूप में 97 छक्के जड़े हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो 126 मैचों में उन्होंने 165 छक्के अपने नाम किए हैं।

कौन से खिलाड़ी हैं इस लिस्ट में शामिल

Advertisment

कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10वें बल्लेबाज होंगे। इसके साथ ही वह ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) और कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) को भी पीछे छोड़ देंगे, जिनके नाम 99-99 छक्के हैं।

इस लिस्ट में मार्टिन गप्टिल 172 छक्कों के साथ टॉप पर हैं और रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। इसका मतलब यह भी है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी 8 छक्कों की मदद से लिस्ट में टॉप कर सकते हैं। इस लिस्ट में स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल और एविन लुईस (वेस्टइंडीज), इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड), कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड), डेविड वार्नर और आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) और पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) शामिल हैं।

चल रहे एशिया कप 2022 में अब तक विराट ने दो मैचों में 4 छक्के लगाए हैं। इसमें से तीन छक्के आखिरी गेम में हांगकांग के खिलाफ आए, जहां उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 34 गेंदों में 35 रन बनाए थे।

भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। सुपर-4 के दूसरे मैच में आज रोहित शर्मा एंड कंपनी बाबर आजम की टीम पर फिर से विजय पाना चाहेगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का पलड़ा भारी है, ऐसे में आज के मुकाबले में भारत फेवरेट माना जा रहा है।

Virat Kohli India General News Asia Cup 2023