एशिया कप 2022: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, श्रीलंका ने 6 विकेट से दी शिकस्त

यह हार कप्तान रोहित शर्मा की लगातार दूसरी हार है और इससे भारत के एशिया कप में आगे बने रहने पर खतरा मंडरा चुका है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Sri Lanka

Sri Lanka ( Image Credit: Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का तीसरा मुकाबला खेला गया। भारत को सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान से हार मिली थी जिसके बाद भारत के लिए यह एक 'करो या मरो मैच' था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, श्रीलंका ने एक रोमांचक मुकाबले में 174 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से मैच जीत ली।

Advertisment

भारत की पारी

पारी की शुरुआत करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। केएल राहुल सात गेंदों में 6 रन बनाकर महेश तीक्ष्णा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद भारत को दूसरा बड़ा झटका जल्द ही कोहली के रूप में लगा। वह जीरो पर आउट हो गए और श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भारत पर दबाव बनाया।

लेकिन सूर्यकुमार यादव और कप्तान रोहित ने पारी को संभाला और भारत को अच्छी वापसी करवाई। कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 72 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए।

रोहित के आउट होने के बाद भारतीय टीम अपनी पारी को संभाल नहीं सकी। सूर्यकुमार यादव भी 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत को मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी से उम्मीद थी लेकिन पंत और पांड्या दोनों क्रमश: 17, 17 बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा ने भी सिर्फ 3 रन बनाए और भुवनेश्वर जीरो पर आउट होकर मैदान से बाहर गए। अश्विन की तरफ से नाबाद 15 रन की पारी देखने को मिली। और भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए।

Advertisment

श्रीलंका की तरफ से दिलशान मधुशनाका ने 3 विकेट, चामिका करुणारत्ने और दसुन शनाका ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंका की पारी

भारत के द्वारा दिए गए 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम ने भारतीय गेंदबाजी को विकेट के लिए तरसा दिया। श्रीलंकाई पारी की शुरुआत  बेहद ही शानदार रही और 10 ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 89 रन बनाए। पथुम निसांका ने 33 गेंदों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना छठा अर्धशतक लगाया।

लेकिन भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारत को दो बड़ी कामयाबी दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर में पथुम निसांका को आउट किया। वह 37 गेंद पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद चहल ने इसी ओवर में चरिथ असलंका को भी आउट शून्य पर आउट किया। लेकिन दूसरी छोर से कुसल मेंडिस क्रीज पर डंटे रहे। तभी दनुष्का गुनातिलका बस 1 रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए। कुसल मेंडिस खुद को ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टीका पाएं और 37 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisment

कप्तान दसुन शनाका और भानुका राजपक्षे ने मैच में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बिना विकेट खोए 19.5 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य पूरा किया और भारत के खिलाफ 6 विकेट से मैच जीता।

यह हार कप्तान रोहित शर्मा की लगातार दूसरी हार है और इससे भारत के एशिया कप में आगे बने रहने पर खतरा मंडरा चुका है। भारत अब अपना सुपर-4 का आखिरी मैच 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

General News India Cricket News Dasun Shanaka Sri Lanka Rohit Sharma Asia Cup 2023