एशिया कप 2022: भारत-पाक महामुकाबले से पहले भारतीय खेमे में मौजूद होगा यह दिग्गज, जीतना अब बिल्कुल तय

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 9 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें भारत ने 7 बार मेन इन ग्रीन को हराया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Indian Cricket Team (Image source- Twitter)

Indian Cricket Team (Image source- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद दुबई लौटकर भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। द्रविड़ की अनुपस्थिति में नियुक्त किए गए अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु लौट आए हैं।

Advertisment

भारतीय क्रिकेट बोर्ड  ने रविवार को बताया कि इस सप्ताह 23 अगस्त की शुरुआत में एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम के दुबई रवाना होने से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण को अंतरिम मुख्य कोच बनाकर टीम के साथ भेजा गया था। अब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद दुबई पहुंच गए हैं और यूएई में टीम के साथ जुड़ गए हैं।

इसी के साथ अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किए गए वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु लौट आए हैं। वह यहां भारत 'ए' कार्यक्रम की देखरेख करेंगे। न्यूजीलैंड 'ए' सितंबर में 3 चार दिवसीय मैचों और इतने ही एक दिवसीय मैचों के लिए भारत का दौरा करेगा।

भारतीय टीम आज शाम एशिया कप में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा।

Advertisment

हार का बदला लेने उतरेगी भारतीय टीम

एशिया कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है, जिसके लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड में भारत को 10 विकेट से करारी मात दी थी। ऐसे में भारत उस हार का बदला जरूर लेना चाहेगा। फिलहाल भारत जबरदस्त फॉर्म में है। उसने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार तरीके से सीरीज जीती।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 9 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें भारत ने 7 बार मेन इन ग्रीन को हराया है। वहीं एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने 5 में जीत हासिल की है। एक मैच बेनतीजा रहा। इसलिए भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है।

Rahul Dravid General News India Asia Cup 2023