Asia Cup 2023 के लिए नेपाल टीम का ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत!

30 अगस्त से पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए नेपाल ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Nepal team announced for Asia Cup 2023

Nepal team announced for Asia Cup 2023

30 अगस्त से पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए नेपाल ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित पौडेल की अगुवाई में नेपाल क्रिकेट टीम पहली बार एशिया कप में खेलती नजर आएगी। जहां इनका पहला मुकाबला 30 अगस्त को मेजबान पाकिस्तान से मुल्तान में होने वाला है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ मौजूद नेपाल के लिए यह सफर आसान नहीं रहने वाला है। मगर नेपाल की बड़ा उलटफेर करने की सक्षता के  को कोई भी टीम हल्के में नहीं लेने वाली।

Advertisment

यूएई को हराकर नेपाल ने बनाई थी एशिया कप में जगह

नेपाल ने एशिया कप के इतिहास में पहली बार नेपाल के काठमांडू में खेले गए एसीसी पुरुषों के प्रीमियर कप के फाइनल मुकाबले में यूएई को हराकर एशिया कप 2023 में जगह बनाई थी। वहीं पिछली बार नेपाल की जगह यूएई छठी टीम के तौर पर एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने में कामयाब हो पाई थी। बता दें कि 1984 से खेले जा रहे एशिया कप 16वें संस्करण में नेपाल पहली प्रमुख एशियाई टीमों के साथ टक्कर लेती नजर आएगी। जिसमें नेपाल का मुकाबला ग्रुप ए में मौजूद पाकिस्तान से 30 अगस्त को मुल्तान में होगा। इसके बाद नेपाल का दूसरा मुकाबला 4 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में भारत के साथ होने वाला है।

नेपाल का स्क्वॉड एशिया कप 2023 के लिए : 

रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुर्तेल, ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, डीएस ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, सुदीप जोरा
अर्जुन सऊद, श्याम ढकाल

आइए देखें Asia Cup 2023 Schedule

तारीखदिनशेड्यूलसमयस्थान
30-08-2023बुधवारPakistan vs Nepal1:30 PMMultan, Pakistan
31-08-2023गुरुवारBangladesh vs Sri Lanka1:30 PMKandy, Sri Lanka
02-09-2023शनिवारPakistan vs India1:30 PMKandy, Sri Lanka
03-09-2023रविवारBangladesh vs Afghanistan1:30 PMLahore, Pakistan
04-09-2023सोमवारIndia vs Nepal1:30 PMKandy, Sri Lanka
05-09-2023मंगलवारSri Lanka vs Afghanistan1:30 PMLahore, Pakistan
06-09-2023बुधवारA1 vs B21:30 PMLahore, Pakistan
09-09-2023शनिवारB1 vs B21:30 PMKandy, Sri Lanka
10-09-2023रविवारA1 vs A21:30 PMKandy, Sri Lanka
12-09-2023मंगलवारA2 vs B11:30 PMDambulla, Sri Lanka
14-09-2023गुरुवारA1 vs B11:30 PMDambulla, Sri Lanka
15-09-2023शुक्रवारA2 vs B21:30 PMDambulla, Sri Lanka
17-09-2023रविवारFinal1:30 PMRPICS, Colombo
Advertisment
Babar Azam T20-2023 Nepal Asia Cup 2023