Advertisment

Asia Cup 2023 Points Table: सुपर 4 पॉइंट टेबल में यह टीम टॉप पर: भारत के लिए ये मुश्किल; देखे लिस्ट

Asia Cup 2023 Points Table: अफगानिस्तान को 2 रनों से हराकर श्रीलंका ने ग्रुप बी में सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Asia Cup 2023: When, where and on which channel to watch the tournament live on phone-TV in India

Asia Cup 2023 Points Table: अफगानिस्तान को 2 रनों से हराकर श्रीलंका ने ग्रुप बी में सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया। श्रीलंका और बांग्लादेश ने ग्रुप बी से क्वालीफाई किया जबकि पाकिस्तान और भारत ग्रुप ए से सुपर 4 में पहुंचने में सफल रहे।

Advertisment

सुपर 4 के मुकाबले 6 सितंबर से शुरू हो गए हैं। सुपर 4 राउंड में भारतीय टीम का मुकाबला फिर पाकिस्तान से भी होगा। यह मैच 10 सितंबर को होगा।

बता दें कि, एशिया कप 2023 में 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। 

कहां खेले जाएंगे एशिया कप 2023 सुपर 4 के मैच?

सुपर-4 मैच 6 सितंबर से 15 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे. सुपर-4 की शुरुआत 6 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच से होगी। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। सुपर-4 में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से होगा। 

Advertisment

एशिया कप सुपर-4 में टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। मैच 10 सितंबर को कोलंबो में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा। पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। 

एशिया कप सुपर-4 में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। मैच 12 सितंबर को कोलंबो में 3 बजे IST से खेला जाएगा। सुपर-4 में भारत का आखिरी मैच 15 सितंबर को बांग्लादेश से होगा। यह मैच भी कोलंबो में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे खेला जाएगा

Asia Cup 2023 Super 4 Schedule: सुपर 4 का पूरा शेड्यूल

Advertisment
  • 6 सितंबर - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, लाहौर, दोपहर 3 बजे (भारत समय)
  • 9 सितंबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
  • 10 सितंबर, पाकिस्तान बनाम भारत, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
  • 12 सितंबर, भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
  • 14 सितंबर, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
  • 15 सितंबर, भारत बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
  • फाइनल-17 सितंबर - कोलंबो, दोपहर 3 बजे

Asia Cup 2023 पॉइंट्स टेबल

पाकिस्तान की टीम ने सुपर 4 चरण में खेले गए एक मैच में जीत हासिल की है। इसके साथ ही वह 1.05 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर हैं। इस टीम से भिड़ने वाली बांग्लादेश की टीम हार गई और उसका नेट रन रेट माइनस हो गया। वह अंतिम स्थान पर पहुँच गए हैं। देखना यह होगा कि भारत और श्रीलंका आगामी मैच में कैसा खेल दिखाते हैं।

Asia Cup, 2023 - Points Table
Super Fours Mat Won Lost Tied NR Pts NRR
Pakistan 1 1 0 0 0 2 1.051
India 0 0 0 0 0 0 0
Sri Lanka 0 0 0 0 0 0 0
Bangladesh 1 0 1 0 0 0 -1.051

Cricket News India General News Asia Cup 2023 Sri Lanka Bangladesh Pakistan