Advertisment

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान; देखें भारत किस धरती पर खेलेगा अपने मैच?

Asia Cup 2023 Schedule: पाकिस्तान 31 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलने वाले एशिया कप 2023 की मेजबानी करेगा।

author-image
Manoj Kumar
New Update
भारत पाकिस्तान एशिया कप 2023 ASIA CUP FINAL 2023

IND VS PAK ASIA CUP 2023 (image source: twitter)

Asia Cup 2023 Schedule: पाकिस्तान 31 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलने वाले एशिया कप 2023 की मेजबानी करेगा। एशियाई क्रिकेट परिषद ने एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की है। बता दें कि टूर्नामेंट हाइब्रिड प्रारूप में खेला जाएगा। एशिया कप के शुरुआती मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी मैच श्रीलंका में होंगे। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। 

इन 6 टीमों के बीच एशिया कप 2023

Asia Cup 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें हिस्सा लेंगी। इस साल का एशिया कप एक दिवसीय प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें लीग चरण, सुपर-4 को मिलाकर कुल 13 मैच होंगे। यह पहली बार है जब नेपाल की टीम टूर्नामेंट में खेलेगी। भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीमों को एक समूह में रखा गया है, जबकि गत चैंपियन श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को दूसरे समूह में रखा गया है।

आइए देखें Asia Cup 2023 Schedule

तारीख दिन शेड्यूल समय स्थान
30-08-2023 बुधवार Pakistan vs Nepal 1:30 PM Multan, Pakistan
31-08-2023 गुरुवार Bangladesh vs Sri Lanka 1:30 PM Kandy, Sri Lanka
02-09-2023 शनिवार Pakistan vs India 1:30 PM Kandy, Sri Lanka
03-09-2023 रविवार Bangladesh vs Afghanistan 1:30 PM Lahore, Pakistan
04-09-2023 सोमवार India vs Nepal 1:30 PM Kandy, Sri Lanka
05-09-2023 मंगलवार Sri Lanka vs Afghanistan 1:30 PM Lahore, Pakistan
06-09-2023 बुधवार A1 vs B2 1:30 PM Lahore, Pakistan
09-09-2023 शनिवार B1 vs B2 1:30 PM Kandy, Sri Lanka
10-09-2023 रविवार A1 vs A2 1:30 PM Kandy, Sri Lanka
12-09-2023 मंगलवार A2 vs B1 1:30 PM Dambulla, Sri Lanka
14-09-2023 गुरुवार A1 vs B1 1:30 PM Dambulla, Sri Lanka
15-09-2023 शुक्रवार A2 vs B2 1:30 PM Dambulla, Sri Lanka
17-09-2023 रविवार Final 1:30 PM RPICS, Colombo
Advertisment

Asia Cup 2023: 15 दिन में 3 बार होगा भारत-पाकिस्तान मैच!

ऐसा कहा जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2023 में कम से कम 3 बार खेल सकते हैं। दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। क्रिकेट पाकिस्तान की खबर के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान 2 सितंबर को ग्रुप स्टेज में आमने-सामने होंगे। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-4 मैच खेले जाएंगे। सुपर-4 में 10 सितंबर को फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देख सकते हैं। इस बीच, अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो 17 सितंबर को टूर्नामेंट में तीसरी बार भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल 19 जुलाई को एशिया कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर सकती है। इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैच पाकिस्तान में और बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। पाकिस्तान टूर्नामेंट के सिर्फ 4 मैचों की मेजबानी करेगा। फाइनल समेत बाकी 9 मैचों की मेजबानी श्रीलंका करेगा। टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। 

Cricket News India General News Asia Cup 2023 Bangladesh Pakistan Afghanistan Nepal