Advertisment

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 3 अक्टूबर को भारत का शेड्यूल क्या है? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर सभी डिटेल! एक क्लिक में

पुरुष क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक की मदद से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
PV_Sindhu_

PV_Sindhu_

Asian Games 2023: चीन की मेजबानी में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के कई शहरों में हो रहा हैं। सभी एशियाई देशों के खिलाड़ी अपने-अपने देश का नाम रोशन करने के लिए चीन में भरकस कोशिश में लगे है। इस मल्टी स्पोर्ट टूर्नामेंट में भारत ने 570 खिलाड़ियों के बड़े दल को 36 अलग-अलग खेलों में प्रतिस्पर्धा के लिए चीन भेजा रखा है। जिसमें खबर लिखे जाने तक यानी 3 अक्टूबर की सुबह तक भारत ने 13 गोल्ड, 24 सिल्वर और 23 कांस्य पदक जीतकर सबसे ज्यादा पदक विजेता देशों की लिस्ट में 60 पदकों के साथ चौथें पायदान पर पहुंच चुका है।

Advertisment

बता दें कि आज यानी 3 अक्टूबर को खेले गए पुरुष क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक की मदद से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले एशियन गेम्स में खेले गए महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देकर पहली बार सोना अपने नाम किया था। इसके साथ कई और खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने में कामयाब रहें।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की भारतीय टीमों के 3 अक्टूबर के शेड्यूल के बारे में साथ ही कौनसा गेम, कब और कहां देखा जा सकता हैं। 

 

Advertisment

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) :  इंडिया में कब, कहां और कैसे देखें? 

एशियन गेम्स 2023 को भारत में सोनी लिव( SonyLiv) के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) टीवी चैनलों पर भी एशियन गेम्स का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में 3 अक्टूबर 2023 को इंडिया का शेड्यूल

Advertisment
समय         खेल            खिलाड़ी
सुबह 6:30 बजे  क्रिकेट ( मेन्स क्वार्टर फाइनल 1)   भारत बनाम नेपाल
सुबह 6:30 बजे रोलर स्केटिंग   विक्रम राजेंद्र इंगले, आर्यनपाल सिंह घुमन, सिद्धांत राहुल कांबले, आनंदकुमार वेलकुमार
सुबह 6:10 बजे

 

 

सुबह 8:50 बजे से

सुबह 9:30 बजे से

तीरंदाजी – कंपाउंड महिला क्वार्टर फाइनल

कंपाउंड महिला क्वार्टर फाइनल (सुबह 7:50 बजे)

कंपाउंड महिला सेमीफाइनल

कंपाउंड पुरुष सेमीफाइनल

ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम एडेल ज़ेक्सेनबिनोवा (कजाकिस्तान)

अदिति गोपीचंद स्वामी बनाम एए कंजुआंगको (फिलीपींस)

अभिषेक वर्मा बनाम एंड्री ट्युट्युन (कजाकिस्तान)

ओजस प्रवीण देवताले बनाम अकबरअली कराबायेव (कजाकिस्तान) (सुबह 8:10 बजे)

 

दोपहर 1:30 बजे से  कब्बड़ी  भारत बनाम बांग्लादेश  (पुरुष टीम )

भारत बनाम कोरिया (महिला टीम)

सुबह 6:30 बजे ब्रिज – पुरुष, महिला और मिश्रित (राउंड 2)  –
सुबह 8:10 बजे बैडमिंटन – मेन्स/वूमेन्स राउंड 32  एचएस प्रणय बनाम बटदावा मुंखबत (एमजीएल)

पीवी सिंधु बनाम सू वेन-ची (टीपीई)

अश्मिता चालिहा बनाम ग्रेगोरिया टुनजुंग

दोपहर 1 बजे  पुरुष हॉकी  इंडिया बनाम हांगकांग (महिला पूल ए )
दोपहर 3:30 बजे एथलेटिक्स – मेडल इवेंट तेजस्विन शंकर, चंदा, हरमिलन बैंस, रूबीना यादव, पूजा, प्रवीण चित्रवेल, आर. विथ्या रामराज, यशस पी, संतोष कुमार,पारुल चौधरी, अंकिता, अन्नू रानी, कृष्ण कुमार, मोहम्मद अफ़सल
सुबह 10:30बजे डाइविंग – सिद्धार्थ परदेशी, लंदन सिंह
सुबह 8:30 बजे स्क्वैश (राउंड 1) दीपिका पल्लीकल कार्तिक और हरिंदर पाल सिंह संधू बनाम जापान - मिक्स्ड डबल पहला राउंड, टीम पूल मैच

अनाहत सिंह और अभय सिंह बनाम हांगकांग, चीन - मिश्रित युगल पहला राउंड, टीम पूल मैच (रात 10 बजे)

तन्वी खन्ना बनाम सातोमी वतनबे (जेपीएन) - महिला एकल क्वार्टरफ़ाइनल (दोपहर 2:30 बजे से)

सौरव घोषाल बनाम आर. सुकुए (जेपीएन) - पुरुष एकल क्वार्टरफ़ाइनल (दोपहर 3:30 बजे से)

 

सुबह 11:30 बजे बॉक्सिंग - महिला 50-54 किलो सेमीफाइनल प्रीती बनाम चांग यूं (चाइना)
सुबह 7:30 बजे से  सोफ्ट टेनिस भारत बनाम थाइलैंड मेन्स टीम

भारत बनाम मंगोलिया वूमेन्स टीम

दोपहर 12:30 बजे  शतरंज  विदित गुजराती, गुकेश डी., अर्जुन एरीगैसआई, आर. प्रग्गनानंद- पुरुष टीम राउंड 5 ( दोपहर 12:30 बजे से)

कोनेरू हम्पी, वंतिका अग्रवाल, वैशाली रमेशबाबू, सविता श्री भास्कर - महिला टीम राउंड 5 ( दोपहर 12:30 बजे से)

सुबह 6:30 बजे से  ब्रिज जग्गी शिवदासानी, संदीप ठकराल, राजेश्वर तिवारी, सुमित मुखर्जी, राजू तोलानी, अजय खरे- पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल सत्र 1
Cricket News India Asian Games 2023