Advertisment

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 4 अक्टूबर को भारत का शेड्यूल क्या है? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर सभी डिटेल! एक क्लिक में

एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन अब तक सबसे बेहतरीन रहा है। सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में भारत ने अपना 2018 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
neeraj chopra

neeraj chopra

Asian Games 2023: चीन की मेजबानी में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के कई शहरों में हो रहा हैं। सभी एशियाई देशों के खिलाड़ी अपने-अपने देश का नाम रोशन करने के लिए एशियन गेम्स में शिरकत करते नजर आ रहे हैं।

Advertisment

एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन अब तक सबसे बेहतरीन रहा है। सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में भारत ने अपना 2018 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2018 में भारत के नाम कुल 70 मेडल थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक यानी 4 अक्टूबर की सुबह तक भारत 16 गोल्ड, 26 सिल्वर और 29 कांस्य पदक जीतकर सबसे ज्यादा पदक विजेता देशों की लिस्ट में 71 पदकों के साथ चौथें पायदान पर पहुंच चुका है।

बता दें कि 3 अक्टूबर को खेले गए पुरुष क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक की मदद से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की भारतीय टीमों के 4 अक्टूबर के शेड्यूल (Asian Games 2023 schedule today) के बारे में साथ ही कौनसा गेम, कब और कहां देखा जा सकता हैं। 

Advertisment

 

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) :  इंडिया में कब, कहां और कैसे देखें? 

एशियन गेम्स 2023 को भारत में सोनी लिव( SonyLiv) के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) टीवी चैनलों पर भी एशियन गेम्स का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में 4 अक्टूबर 2023 को इंडिया का शेड्यूल

समय         खेल            खिलाड़ी
सुबह 8:30 बजे  वॉलीबॉल ( वूमेन्स पूल जी)   भारत बनाम नेपाल
सुबह 11:30 बजे रोलर स्केटिंग मिश्रित इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्लैलम जोड़ी फाइनल - जिनेश सत्यन नानल, श्रेयसी जोशी
सुबह 6:10 बजे तीरंदाजी – कंपाउंड महिला क्वार्टर फाइनलकंपाउंड महिला सेमीफाइनल

कंपाउंड पुरुष सेमीफाइनल

इंडिया बनाम मलेशिया

कंपाउंड मिश्रित टीम सेमीफ़ाइनल (सुबह 7:30 बजे)

इंडिया बनाम इंडोनेशिया

रिकर्व मिश्रित टीम सेमीफ़ाइनल (दोपहर 12:50 बजे)

 

 

 

दोपहर 1:30 बजे से  कब्बड़ी  भारत बनाम थाइलैंड  (पुरुष टीम ) - सुबह 6:30 बजे

भारत बनाम थाइलैंड (महिला टीम) - दोपहर 1:30 बजे से

सुबह 6:30 बजे ब्रिज – पुरुष, महिला और मिश्रित (राउंड 2)  –पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल सत्र 4 (सुबह 6:30 बजे)

पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल सत्र 5 (सुबह 11:20 बजे)

पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल सत्र 6 ( दोपहर 2:10 बजे )

सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक बैडमिंटन महिला एकल राउंड 16 - पी.वी. सिंधु बनाम पुत्री वरदानी (आईएनए)

पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 16 - एच.एस प्रणय बनाम दिमित्री पनारिन (KAZ)

महिला युगल राउंड ऑफ़ 16 - ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम किम/कोंग(KOR)

मिश्रित युगल राउंड ऑफ़ 16 - कृष्णा प्रसाद/तनिषा क्रैस्टो बनाम चेन/टू (एमएएस)

पुरुष युगल राउंड 16 - चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम रोलीकार्नांडो/मार्थिन (आईएनए)

पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 16 - किदांबी श्रीकांत बनाम कोडाई नाराओका (जेपीएन)

महिला युगल राउंड ऑफ़ 16 - तनीषा क्रैस्टो/एपी माचीमांडा बनाम झेंग/झांग(सीएचएन)

दोपहर 1 बजे  पुरुष हॉकी  इंडिया बनाम साउथ कोरिया
दोपहर 3:30 बजे एथलेटिक्स – मेडल इवेंट 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम फाइनल - बाबू राम और मंजू रानी (सुबह 4:30 बजे)

पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल - सर्वेश कुशारे और संदेश जेसी (शाम 4:30 बजे )

पुरुष भाला फेंक फाइनल - नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना (शाम 4:35 बजे)

महिला ट्रिपल जंप फ़ाइनल - शीना नेल्लिकल वर्की (शाम 4:40 बजे)

महिलाओं की 800 मीटर फ़ाइनल - हरमिलन बैंस और चंदा (शाम 4:55 बजे)

पुरुषों की 5000 मीटर फ़ाइनल - अविनाश साबले और गुलवीर सिंह (शाम 5:10 बजे)

महिलाओं का 4x400 फ़ाइनल (शाम 5:45 बजे )

महिलाओं का 4x400 फ़ाइनल ( शाम 6:05 बजे )

 

सुबह 10:30बजे डाइविंग – पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफ़ॉर्म प्रीलिम्स - सिद्धार्थ बजरंग परदेशी (सुबह 10:30 बजे )

पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफ़ॉर्म फ़ाइनल - सिद्दार्थ बजरंग परदेशी (शान 5:00 बजे)

सुबह 8:30 बजे स्क्वैश ( सेमीफाइनल) सुबह 9:30 बजे - मिश्रित युगल सेमीफ़ाइनल - दीपिका पल्लीकल/हरिंदर पाल सिंह

सुबह 10:30 बजे - मिश्रित युगल सेमीफ़ाइनल - अभय सिंह/अनाहत सिंह

दोपहर के तीन बजकर 30 मिनट। - पुरुष एकल सेमीफ़ाइनल - सौरव घोषाल बनाम ची हिन हेनरी लेउंग (एचकेजी)

सुबह 11:30 बजे बॉक्सिंग महिलाओं का 54-57 किग्रा सेमीफ़ाइनल - परवीन बनाम यू टिंग लिन (टीपीई) सुबह 11:30 बजे

महिलाओं का 66-75 किग्रा फ़ाइनल - लवलीना बोरगैन बनाम ली कियान (सीएचएन) दोपहर 1:15 बजे

सुबह 7:30 बजे से स्पोर्ट क्लाइंबिंग महिलाओं की स्पीड रिले योग्यता - सुबह 9:05 बजे -

महिला स्पीड रिले सेमीफ़ाइनल - शाम 5:54 बजे -

दोपहर 12:30 बजे  शतरंज  पुरुष टीम राउंड 6 - भारत बनाम चीन (दोपहर 12:30 बजे)

महिला टीम राउंड 6 - भारत बनाम उज्बेकिस्तान (दोपहर 12:30 बजे)

India