'औरत अपनी पसंद के लड़के के लिए इतने पैसे खर्च कर सकती है', हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को खरीदा तो फैन्स के आए कुछ ऐसे रिएक्शन

मिनी ऑक्शन में हैदराबाद ने 13.5 करोड़ रुपये की मोटी रकम में इंग्लिश खिलाड़ी हैरी ब्रूक को अपनी टीम में शामिल किया।

author-image
Justin Joseph
New Update
हैरी ब्रूक काव्या मारान

हैरी ब्रूक काव्या मारान

हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित हुए इंडियन टी-20 लीग 2023 मिनी ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी। उन्होंने ऑक्शन में केन विलियमसन के ऊपर बोली नहीं लगाई, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। फ्रेंचाइजी ने मयंक अग्रवाल के ऊपर दांव लगाया और अपनी टीम में शामिल किया। क्योंकि वह सलामी बल्लेबाज है और कप्तानी भी कर सकते हैं।

Advertisment

हालांकि, हैदराबाद ने हैरी ब्रूक के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई। बता दें कि इंग्लैंड के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और क्रिकेट जानकारों के मुताबिक यह माना जा रहा था कि नीलामी में हैरी ब्रूक पर बड़ी बोली लग सकती है।

वहीं हैदराबाद को मध्यक्रम में एक पावर हिटर की तलाश भी थी और ब्रूक इसके लिए परफेक्ट थे। फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारान ने ब्रूक के लिए बोली लगाई और किसी भी कीमत पर इंग्लिश बल्लेबाज को खरीदना चाहती थी। वह उन्हें किसी और फ्रेंचाइजी को देने के मूड में नहीं थी।

हैदराबाद के अलावा कुछ अन्य फ्रेंचाइजी ब्रूक के लिए बोली की जंग में शामिल हुए, लेकिन अंत में हैदराबाद ने 13.5 करोड़ रुपये की मोटी रकम में इंग्लिश खिलाड़ी को खरीद लिया। ब्रूक के हैदराबाद टीम में शामिल होने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दीं। फैन्स ने नीलामी में हैरी ब्रूक को खरीदने के बाद काव्या मारान पर बहुत सारे मीम्स भी शेयर किए।

काव्या मारान को लेकर जमकर शेयर हुए मीम्स

Advertisment

ब्रूक और अग्रवाल के अलावा हैदराबाद ने विकेट-कीपिंग विकल्प के लिए हेनरिक क्लासेन को खरीदा। वहीं आदिल राशिद के रूप में कलाई के स्पिनर मिले।

हैदराबाद का फाइनल स्क्वॉड

अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यान्सिन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल रशीद, मयंक मारकंडे, विव्रांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील हुसैन, अनमोलप्रीत सिंह।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Hyderabad IPL