Advertisment

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने भारतीय रीति-रिवाज से रचाई शादी, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन के साथ भारतीय रीति-रिवाज से शादी कर ली है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Glenn Maxwell and his wife. (Photo Source: Twitter)

Glenn Maxwell and his wife. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन के साथ भारतीय रीति-रिवाज से शादी कर ली है। हालांकि दोनों ने पहले ही क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। लेकिन दोनों ने 27 मार्च रविवार को तमिल रीति-रिवाज से शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Advertisment

27 मार्च को ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को भारतीय परंपरा के तहत माला पहनाते हुए देखे जा सकते हैं। बैकग्राउंड में बज रहे संगीत के अनुसार शादी तमिल रीति-रिवाज से हुई। इस दौरान विनी रमन पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनी नजर आईं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल शेरवानी में दिखे।

देखिए वायरल वीडियो-

 

पंजाब के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेले मैक्सवेल

Advertisment

मैक्सवेल ने अपनी शादी के कारण ही पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे को छोड़ने का फैसला किया था। इसके अलावा वह बैंगलोर के पहले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ भी नहीं खेले, जिसमें टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में बैंगलोर के अगले मुकाबले में मैक्सवेल के खेलने की संभावना है। बैंगलोर का दूसरा मुकाबला 30 मार्च को कोलकाता के खिलाफ है।

मैक्सवेल ने पिछले संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैक्सवेल ने इंडियन टी-20 लीग के 2021 संस्करण में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 मैचों में 42.75 की औसत से 513 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे। इसका इनाम उन्हें मिला और बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी से पहले 11 करोड़ रुपये में ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन किया।

वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंध नियमों के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 5 अप्रैल के बाद इंडियन टी-20 लीग 2022 में हिस्सा ले सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन एक-दूसरे को चार साल से अधिक समय से जानते हैं और फरवरी 2020 में उन्होंने सगाई की थी। विनी ऑस्ट्रेलिया में फॉर्मासिस्ट है और मेलबर्न में रहती हैं।

Australia Cricket News General News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Bangalore Glenn Maxwell