/sky247-hindi/media/post_banners/dXX0np0HstnQm4TDwdaD.jpg)
20 दिसंबर को, पाकिस्तान ने अपने क्रिकेट इतिहास में एक और नया शर्मनाक रिकार्ड जोड़ा जब इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में घर में उन्हें व्हाइटवॉश कर दिया। बता दें कि, 17 साल के लंबे अंतराल के बाद इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान आया था। फिर भी, मेन इन ग्रीन इस ऐतिहासिक अवसर पर अच्छा परिणाम देने में विफल रहा।
हालांकि, प्रशंसकों ने इस तरह के शर्मनाक हार के लिए बाबर आजम और पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा दोनों की जमकर आलोचना की है। रमीज राजा की बात करें तो वह पाकिस्तान क्रिकेट के 36वें चेयरमैन थे। उन्होंने सितंबर 2021 को अपना 3 साल का कार्यकाल शुरू किया था। लेकिन, 21 दिसंबर 2022 को, रिपोर्ट्स सामने आई कि रमीज राजा को पहले ही पद से बर्खास्त कर दिया गया है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नजम सेठी को नए पीसीबी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
प्रशंसकों ने नजम सेठी की जमकर आलोचना की
रमीज राजा के कार्यकाल के दौरान, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कुछ शानदार परिणाम दिए, खासकर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ। सबसे पहले, पाकिस्तान ने 20-20 विश्व कप 2021 के दौरान विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारत को हराया। फिर, पाकिस्तान एशिया कप 2022 में भारत को हराने में कामयाब रहा।
इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमें पाकिस्तान दौरे के लिए आई थीं। लेकिन, इतनी सफलताओं के बावजूद पाकिस्तान कोई भी बड़ा खिताब जीतने में असफल रहा।
हालांकि, जिस तरह से उन्होंने एशिया कप 2023 और 50 ओवर के विश्व कप 2023 को लेकर इंडियन क्रिकेट बोर्ड के साथ संबंधों को संभाला, उससे उन्हें फैंस के तरफ से समर्थन नहीं मिला।
रमीज राजा को नीचा दिखाने की कोशिश में खुद ही फंस गए नजम सेठी
नजम सेठी ने कहा कि, "रमीज राजा के नेतृत्व वाली क्रिकेट सरकार नहीं रही। साल 2014 पीसीबी संविधान अभी भी बहाल है। प्रबंधन समिति प्रथम श्रेणी क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के लिए अथक प्रयास करेगी। हजारों क्रिकेटरों को फिर से रोजगार मिलेगा। क्रिकेट में अकाल खत्म हो जाएगा।"
इस बयान पर भड़के फैंस ने नजम सेठी को जमकर लताड़ा
The end of our cricket is near.
— Imy (@PakCricket_) December 21, 2022
Chamcha geeri ke samraat. pic.twitter.com/Se2tFeVmok
— Monis Rizvi (@monisriz) December 21, 2022
Comments prh kr bhi ghairat na ayi to chulu bhar paani m doob marna @najamsethi @shakilsh58 pic.twitter.com/L0B1M849b0
— Green Shirts 🇵🇰💚 (@CorneredTigers1) December 21, 2022
REST IN PEACE PAKISTAN CRICKET. AND SHAME ON YOU
— ✨ (@gayomarlic) December 22, 2022
Feel some shame. Inshallah @iramizraja will be back soon again
— sehrish (@SerinasarBashir) December 21, 2022
Apna hi mulk loot rahe ho, kis qisim ki qom ho 🤮
— Kaneez Fatima (@KaneezFatima01_) December 22, 2022
Ramiz Raja ne baton ke siwa aur kya kiya as a chairman . Batein croron ki , dukaan pakodon ki.
— biscossi (@biscossi_x) December 22, 2022
You can't reach his level no matter what you do!! pic.twitter.com/UQOQRC5r9P
— Rashid 🇵🇰🇺🇸 ♈ (@Rashid1404) December 22, 2022
— Amir (@Aaa41178083) December 21, 2022
Agar apne mere Babar par ungli uthaee phr dekh lenaa @najamsethi me khoon kr dena ha apka
— Jiya Ali (@JiyaAli31027225) December 22, 2022