in

‘बख्श दो भाई 220 से ज्यादा मत बनाओ’, गिल के शतक पर झूमे फैन्स, सोशल मीडिया आई मीम्स की बाढ़

शुभमन गिल ने आईपीएल के इस सीजन में अपना तीसरा शतक बनाया।

आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है, क्योंकि जो टीम हारेगी उसका सफर समाप्त हो जाएगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस तरह गुजरात की ओर से शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने अब तक पूरे सीजन में गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई थी और आज फिर अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

साहा 7वें ओवर में पीयूष चावला का शिकार बने। वह 18 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन शुभमन गिल का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा था। साई सुदर्शन के साथ मिलकर गिल ने पारी को आगे बढ़ाया और आक्रामक अंदाज में रन बटोरे। उन्होंने आईपीएल 2023 में अपना तीसरा शतक जड़ दिया।

पहले 50 रन गिल ने 32 गेंदों में बनाए, लेकिन इसके बाद अगले 50 रन बनाने के लिए उन्होंने 17 गेंदें ली। मुंबई के खिलाफ शतक लगाते ही गिल ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। फैन्स ने उनकी तारीफों के पुल बांधे और मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

यहां देखिए गिल के शतक पर फैन्स के रिएक्शन

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम को अच्छी शुरुआत मिली। शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इसके बाद गिल को साई सुदर्शन का अच्छा साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। खबर लिखे जाने तक गुजरात टाइटंस ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं।

शुभमन गिल की पारी 129 रनों पर समाप्त हो गई है। उन्होंने अपनी पारी मे 7 चौके और 10 गगनचुंबी छ्क्के जड़े।

Shubman Gill - Rohit Sharma

IPL 2023: क्वालीफायर-2 से पहले शुभमन गिल के बयान पर ट्रोल हुए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा

MI VS GT

“ससुर जी रिश्ता न तोड़ दे” गुजरात ने मुंबई को एलिमिनेट कर फाइनल में बनाई जगह तो ट्विटर पर आई MEMES की बाढ़